Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू : बैंक मैनेजर बन कर लोगों के खाते से पैसों को गायब करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
    झारखंड

    पलामू : बैंक मैनेजर बन कर लोगों के खाते से पैसों को गायब करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMay 20, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू। बैंक मैनेजर बन कर लोगों के खाते से पैसों को गायब करने वाले साइबर अपराधी को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साइबर अपराधी देवघर के न्यू कॉलोनी के इलाके में रहता है और कंप्यूटर रिपेयर की दुकान चलाता था। गिरफ्तार अपराधी से पुलिस ने कई बड़ी जानकारियां ली है। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इंस्पेक्टर प्रियंका आनंद ने बताया कि साइबर अपराधी सुबेश कुमार को देवघर से गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

    गौरतलब है कि 2018 में पुलिस हवलदार कृष्ण मुरारी पांडेय के बैंक खाता से 93 हजार रुपये गायब हुए थे. कृष्ण मुरारी पांडेय पलामू के पाटन का रहने वाले हैं. उन्होंने पुलिस को बताया था कि एक नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को पाटन का बैंक मैनेजर बताया था। एटीम के बारे में जानकारी ली और कहा कि एटीएम बंद हो गया है। कृष्ण मुरारी पांडेय से कॉल करने वाले को एटीएम, बैंक खातों का डिटेल दे दिया था। डिटेल देने के बाद उनके बैंक खाते से करीब 93 हजार रुपये गायब हो गए थे।

    93 हजार में से 23 हजार रुपये सुबेश कुमार के खाते में गए थे। पुलिस पूरे मामले में अनुसंधान करते हुए सुबेश कुमार तक पहुंची थी। घटना के बाद से सुबेश काफी दिनों तक फरार था। पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि सुबेश देवघर में आया है. एक कंप्यूटर रिपेयर की दुकान चला रहा है. इस सूचना के आलोक में पलामू के साइबर थाना के पुलिस ने देवघर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद उसे पलामू लाया गया है और न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

    सुबेश के गिरोह से जुड़े हुए कई अन्य लोग हैं, जिनके खिलाफ पुलिस छापेमारी कर रही है। उसने पुलिस को बताया है कि किस प्रकार साइबर अपराध लोगों को ठग रहे हैं। बैंक खातों में पैसों का को किस प्रकार बांटते है. पुलिस की जांच में कई बातों का खुलासा हुआ है, जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीबीआई कोर्ट ने लालू यादव के पासपोर्ट को रिलीज करने का दिया आदेश
    Next Article धनबाद : बीसीसीएल की आकाशकिनारी आउटसोर्सिंग कंपनी में बमबाजी, पिस्टल का भय दिखाकर कर्मी से की मारपीट, तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.