Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड के कारोबारी से 8.52 करोड़ की साइबर ठगी, CID ने यूपी से एक आरोपी को किया गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के कारोबारी से 8.52 करोड़ की साइबर ठगी, CID ने यूपी से एक आरोपी को किया गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 10, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CID
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। CID झारखंड की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में एक साइबर अपराधी को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को मिर्जापुर पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया। CID के मुताबिक, ठगी का यह मामला साइबर क्राइम थाना कांड संख्या 27/26 के तहत दर्ज किया गया है। वादी की लिखित शिकायत के आधार पर 10 मार्च 2026 को केस दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि पीड़ित को व्हाट्सऐप के जरिए फॉरेक्स ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच दिया गया।

    व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर रचा गया ठगी का जाल

    जांच में पता चला कि ठगों ने पीड़ित को FXPROGROUP-cc नाम के एक व्हाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा। इसके बाद उसे एक वेबसाइट के जरिए निवेश करने के लिए कहा गया। शुरुआत में ठगों ने फर्जी मुनाफा दिखाकर पीड़ित का भरोसा जीता। जब भरोसा बन गया तो अलग-अलग तारीखों में विभिन्न बैंक खातों में निवेश के नाम पर बड़ी रकम जमा करवाई जाने लगी। धीरे-धीरे यह रकम बढ़ती गई और आखिरकार पीड़ित से करीब 8 करोड़ 52 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।

    जांच में खुला फर्जी प्लेटफॉर्म का खेल

    CID की जांच में सामने आया कि जिस प्लेटफॉर्म के जरिए निवेश कराया जा रहा था, वह पूरी तरह फर्जी था और साइबर ठगी का माध्यम बनाकर इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने तकनीकी जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर गिरोह से जुड़े लोगों की पहचान शुरू की। अनुसंधान के दौरान संलिप्तता के आधार पर एक आरोपी बृजेश सिंह को मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से इस मामले से जुड़े मोबाइल फोन, सिम कार्ड, डेबिट कार्ड और चेक बुक बरामद किए हैं।

    CID ने लोगों को दी ये सलाह

    CID ने लोगों से अपील की है कि निवेश से जुड़े किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। खासकर व्हाट्सऐप, टेलीग्राम या गूगल विज्ञापनों के जरिए आने वाले निवेश प्रस्तावों से बचें। पुसलाह दी गयी है कि व्हाट्सऐप या टेलीग्राम पर मिले निवेश ऑफर पर भरोसा न करें, किसी अनजान बैंक खाते या UPI ID में निवेश के नाम पर पैसे ट्रांसफर न करें, केवल सरकार द्वारा अधिकृत और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म पर ही निवेश करें और निवेश से पहले पूरी जानकारी और सत्यापन जरूर करें।

    Also Read : SSC GD परीक्षा में हाईटेक चीटिंग का खेल, 6 अभ्यर्थियों को रांची पुलिस ने दबोचा

    CID ने यूपी से एक आरोपी को किया गिरफ्तार Cyber ​​Fraud of ₹8.52 Crore Against Jharkhand Businessman; CID Arrests One Accused from UP झारखंड के कारोबारी से 8.52 करोड़ की साइबर ठगी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSSC GD परीक्षा में हाईटेक चीटिंग का खेल, 6 अभ्यर्थियों को रांची पुलिस ने दबोचा
    Next Article थानेदार का महिला पुलिसकर्मी के साथ तस्वीर वायरल, गिरी गाज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026
    Latest Posts

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.