Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»एस्कॉर्ट सर्विस का झांसा देकर साइबर ठगी, हजारीबाग से 6 गिरफ्तार
    झारखंड

    एस्कॉर्ट सर्विस का झांसा देकर साइबर ठगी, हजारीबाग से 6 गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सर्विस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र से कुल 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से कार, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और डेबिट कार्ड समेत कई डिजिटल सबूत बरामद किए हैं।

    तकनीकी शिकायत पर हुई कार्रवाई

    पुलिस के अनुसार, तकनीकी शाखा को प्रतिबिंब ऐप पर मिली शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच में पता चला कि आरोपी फर्जी वेबसाइट और ऑनलाइन विज्ञापन के जरिए लोगों को एस्कॉर्ट सर्विस का झांसा देते थे और फिर UPI व अन्य डिजिटल माध्यमों से पैसे की ठगी करते थे। संदिग्ध मोबाइल नंबरों की लोकेशन विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के भेलवारा इलाके में पाई गई। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैद्यनाथ प्रसाद के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने विष्णुगढ़–हजारीबाग रोड स्थित इंटर कॉलेज के पास देर रात करीब 1 बजे एक KIA Sonet कार को रोका, जिसमें सवार 6 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। जांच के दौरान उनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम टिंकू रवानी, इन्द्रदेव रवानी, कुन्दन कुमार, मन्नु कुमार साव, सुरज कुमार और सुमित कुमार वर्मा हैं। इनमें से अधिकांश आरोपी विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 KIA Sonet कार, 12 मोबाइल फोन, 23 सिम कार्ड और 10 डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। इस मामले में विष्णुगढ़ थाना कांड संख्या 01/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

    Also Read : जस्टिस महेश सोनक होंगे झारखंड हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, 8 जनवरी को संभालेंगे कार्यभार

    6 गिरफ्तार A gang involved in cyber fraud under the guise of providing escort services has been busted in Hazaribagh; six people have been arrested. Cyber ​​fraud involving a fake escort service; six arrested from Hazaribagh. एस्कॉर्ट सर्विस का झांसा देकर साइबर ठगी हजारीबाग में एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा गया हजारीबाग से 6 गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजस्टिस महेश सोनक होंगे झारखंड हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, 8 जनवरी को संभालेंगे कार्यभार
    Next Article रांची में लगेगा प्रखंड स्वास्थ्य मेला, कब से कब तक… जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026
    क्राइम

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026
    Latest Posts

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.