Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»हार के साथ खत्म हुआ CSK का सफर, धोनी ने कहा- एक गलती पड़ी भारी
    खेल-सिनेमा

    हार के साथ खत्म हुआ CSK का सफर, धोनी ने कहा- एक गलती पड़ी भारी

    Team JoharBy Team JoharMay 21, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2022 का अंत हार के साथ हुआ. बीच सीजन में रवींद्र जडेजा की जगह महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बनाना भी काम नहीं आया और टीम अपने आखिरी तीनों लीग मैच हारी. सीएसके को शुक्रवार को अपने आखिरी लीग मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी. इस हार से चेन्नई की टीम मायूस होगी. क्योंकि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने अच्छी शुरुआत की थी. लेकिन बाद में टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और धोनी की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई. मैच के बाद कप्तान धोनी ने भी इसे हार की वजह माना.

    सीएसके को शुरुआती झटका पहले ओवर में ही लग गया था. सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ 2 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद तीन नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे मोईन अली ने धुंआधार बल्लेबाजी की और पावरप्ले में ही चेन्नई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 75 रन पहुंचा दिया. इस शुरुआत के बाद लग रहा था कि चेन्नई की टीम राजस्थान को बड़ा लक्ष्य देने में सफल रहेगी. लेकिन बाकी के 14 ओवर में चेन्नई के बल्लेबाज और 75 रन ही जोड़ सके. राजस्थान ने 151 रन के लक्ष्य को 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

    हमने 10 से 15 रन कम बनाए: धोनी
    मैच के बाद धोनी ने कहा, “मोईन अली अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन लगातार विकेट गिरने के कारण मोईन को अपनी बल्लेबाजी का अंदाज बदलना पड़ा. मुझे लगता है कि अगर कोई बल्लेबाज, उनके साथ डटा रहा था, तो वो तेज गति से रन बनाना जारी रख सकते थे. लेकिन जैसे ही अपने विकेट गंवाए, रोल और जिम्मेदारी बदल गई और इसी वजह से हमारे लिए आगे की राह मुश्किल हो गई. हमने 10 से 15 रन कम बनाए.”

    धीमी बल्लेबाजी को लेकर दी धोनी ने सफाई
    धोनी ने आगे कहा कि अगर लगातार गिरते विकेटों के बीच हम तेजी से रन बनाना जारी रखते और एक-दो विकेट और गिर जाते तो हम डिफेंड करने लायक स्कोर भी नहीं बना पाते. इसी वजह से आखिरी के कुछ ओवर में धीमी बल्लेबाजी हुई. धोनी ने खुद 28 गेंद में 26 रन बनाए.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतीन नाबालिग का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, पूरे इलाके में सनसनी
    Next Article गुमला: पॉलिटेक्निक कॉलेज के 68 स्टूडेंट्स से प्लेसमेंट के नाम पर ठगी

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    Latest Posts

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.