Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 1:06 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सूर्या हांसदा मामले में CS, DGP, गोड्डा DC और SP को मिला नोटिस…
    जोहार ब्रेकिंग

    सूर्या हांसदा मामले में CS, DGP, गोड्डा DC और SP को मिला नोटिस…

    Team JoharBy Team JoharAugust 18, 2025Updated:August 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हांसदा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के गोड्डा जिले में हुए पुलिस एनकाउंटर में मारे गए पूर्व भाजपा प्रत्याशी सूर्य हांसदा के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस पूरे घटनाक्रम पर अब राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। आयोग ने झारखंड के मुख्य सचिव, डीजीपी, गोड्डा के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट तलब की है।

    आयोग ने स्पष्ट किया है कि एनकाउंटर के बाद दर्ज की गई शिकायतों पर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी अधिकारियों को आयोग के समक्ष रखनी होगी। निर्धारित समय सीमा में उपस्थित न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ समन जारी किया जा सकता है। यह कदम भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर उठाया गया है।

    गौरतलब है कि 11 अगस्त को गोड्डा जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र अंतर्गत ललमटिया धमनी पहाड़ में पुलिस और कथित अपराधी सूर्य हांसदा के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान गोलीबारी में सूर्य की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले उन्हें देवघर जिले के नावाडीह गांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। परिवार का आरोप है कि बिना वारंट उन्हें घर से उठाया गया और बाद में एनकाउंटर दिखाकर मार दिया गया।

    सूर्य हांसदा का राजनीतिक सफर भी चर्चा में रहा है। वह बोरीयो विधानसभा क्षेत्र से चार बार चुनाव लड़ चुके थे। उन्होंने 2009 और 2014 में झारखंड विकास मोर्चा से, 2019 में भाजपा टिकट पर और 2024 में JLKM पार्टी से चुनाव लड़ा, हालांकि जीत हासिल नहीं कर पाए।

    इधर, हाल के वर्षों में उनके खिलाफ साहिबगंज और गोड्डा के थानों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस का कहना है कि वह आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे। अब आयोग की पहल के बाद देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं और एनकाउंटर की जांच किस निष्कर्ष पर पहुंचती है।

    CS DGP Godda DC and SP received notice in Surya Hansda case... गोड्डा DC और SP को मिला नोटिस... सूर्या हांसदा मामले में CS
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePLFI के चार उग्रवादी गिरफ्तार, कई संगीन वारदातों को दे चुके अंजाम
    Next Article DC ने रवाना किया “वज्रपात सुरक्षा रथ”, ठनका के प्रति लोगों को जागरूक करना है मकसद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीसी बदले

    April 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेयर संजीव सिंह के समर्थक शुभम यादव को घर में घुसकर मा’री गोली, हालत गंभीर

    April 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिजली दर बढ़ी तो BJP आक्रामक, आदित्य साहू बोले- अब सड़कों पर होगा विरोध

    April 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीसी बदले

    April 18, 2026

    मेयर संजीव सिंह के समर्थक शुभम यादव को घर में घुसकर मा’री गोली, हालत गंभीर

    April 17, 2026

    बिजली दर बढ़ी तो BJP आक्रामक, आदित्य साहू बोले- अब सड़कों पर होगा विरोध

    April 17, 2026

    रामगढ़ में ट्रेजरी घोटाले का खुलासा, पशुपालन विभाग से 35 लाख की अवैध निकासी

    April 17, 2026

    धनबाद में माफियाओं को CISF की तीखी चोट, 30 टन कोयला किया जब्त

    April 17, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.