बेरमो : बेरमो अनुमंडल मुख्यालय से सटे लगभग 3 किलोमीटर दूरी चांपी पंचायत में लगभग तीन बजे अचानक ओला वृष्टि और तेज हवा से किसानों को लाखों रुपए की सब्जी और फसल बर्बाद हो गई. किसानों द्वारा काफी मेहनत कर सब्जी फसल उगाया गया था. फसल होने से पूर्व बर्बाद हो गया. वहीं सब्जी में भिंडी, करेला,खीरा, ककड़ी, नैनवा टमाटर, झींगा, कचु तथा गेंदा फूल किसानों के द्वारा उगाया जा रहा था. फूल की खेती करने वाले किसान भी ज्यादा प्रभावित ओलावृष्टि में हुए है. बड़े-बड़े बर्फ के टुकड़े गिरने से कई घरों के एस्बेस्टस सीट भी चूर-चूर हो गया है. जिसके कारण किसान परेशान हो गए. इस बर्बादी से कैसे निपटा जाएगा इसे लेकर लोग चिंतित है. किसान शंकर महतो, गोविंद महतो, सुनील महतो, संजय महतो, मनोज महतो, गोपाल महतो, फंटूश महतो ने कहा कि सरकार की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं. किसानों के प्रति परंतु आज तक किसानों को किसी भी प्रकार का राहत इस तरह के आपदा से नहीं मिल पता है. हम सभी किसानों को आने वाले समय में आर्थिक तंगहाली से जूझना पड़ सकता है.
ओला वृष्टि से फसलों को नुकसान, किसान हुए बेहाल, कई घरों की छत्त टूटी

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

