Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»अपराधी किस्म का पीयुष तिवारी हथियार के साथ गिरफ्तार
    क्राइम

    अपराधी किस्म का पीयुष तिवारी हथियार के साथ गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पीयुष तिवारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची की बरियातू पुलिस ने अपराधी किस्म के युवक प्रिंस उर्फ पीयुष तिवारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, गोली और बाइक जब्त किया है। बरियातू थानेदार इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बीती रात कुसुम विहार रोड में एएसआई राम किशुन उरांव अपनी टीम के साथ गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। इस दरम्यान बाइक सवार एक शख्स को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही वह शख्स भागने लगा। पुलिस ने उसे खदेड़ कर धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम पीयुष तिवारी उर्फ प्रिंस बताया। वहीं, तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा और गोली बरामद की गयी। पुलिस ने पीयुष तिवारी को गिरफ्तार कर लिया और बाइक सहित हथियार को जब्त कर लिया। गिरफ्तार पीयुष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    यहां याद दिला दें कि पीयुष तिवारी पर BIT मेसरा की छात्री पल्लवी की हत्या का इल्जाम है। पल्लवी की मौत साल 2022 में रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में हुई थी। उसकी डेड बॉडी आरा गेट डेयरी फार्म स्थित रेलवे ट्रैक पर मिली थी। वहीं, रिटायर्ड DSP बिरेंद्र सिंह के बेटे मनीष पर गोली चलवाने में पीयुष तिवारी का नाम उछला था। इस कांड को साल 2021 के दिसंबर महीने में अंजाम दिया गया था। पीयुष तिवारी के खिलाफ रांची के बरियातु थाना में अटेम्प्ट टू मर्डर और टाटीसिलवे थाना में मर्डर केस का मामला दर्ज है। पीयुष तिवारी बीते कुछ महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर निकला था।

    Also Read : पासपोर्ट में निकली गड़बड़ी तो सात साल की जेल, लाखों भरना होगा जुर्माना

    Also Read : बिना हेलमेट स्कूटी चलाते पकड़े गए तेज प्रताप, पटना ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान

    Also Read : तेज प्रताप के आदेश पर वर्दी में लगाया था ठुमका, फिर जो हुआ…

    Also Read : प्रख्यात ओड़िया कवि रमाकांत रथ का निधन, राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया दुख

    Also Read : होली के दिन हुए हिंसक झड़प में सोनू मुंडा की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    Criminal type Piyush Tiwari arrested with weapons अपराधी किस्म का पीयुष तिवारी हथियार के साथ गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनामकुम हिंसक झड़प और सोनू मुंडा मौ’त मामले में पांच महिला सहित 15 गिरफ्तार
    Next Article कल्पना चावला की ADVENTURE भरी जिंदगी को जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.