Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ : भुरकुंडा में अपराधी बेखौफ, पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    झारखंड

    रामगढ़ : भुरकुंडा में अपराधी बेखौफ, पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharJune 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़। भुरकुंडा थाना के सयाल दस नंबर माइंस के पास अपराधियों ने पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी है। कांस्टेबल हजारीबाग जिला बल के जवान थे। वे हजारीबाग के उरीमारी थाना से रामगढ़ के पतरातू थाना क्षेत्र साकुल अपने घर आ रहे थे। इसी बीच अपराधियों ने सयाल दस नंबर खुली खदान के पास सुनसान सड़क पर उन पर गोली चला दी। जिससे उनकी मौत हो गई। कांस्टेबल का नाम पंकज कुमार दास है।

    जानकारी के अनुसार, हजारीबाग जिला बल के उरीमारी ओपी में कांस्टेबल (आरक्षी) के पद पर उरीमारी थाना में पोस्टेड जवान अपनी बाइक से पतरातू थाना क्षेत्र स्थित साकुल अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई। अपराधियों ने कांस्टेबल को काफी नजदीक से सिर में गोली मारी है। गोली लगने के बाद कांस्टेबल सड़क पर गिर गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. पूरी सड़क खून से लाल हो चुकी थी। कांस्टेबल पंकज कुमार की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी।

    वारदात की जानकारी मिलने के बाद भुरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ पोस्टमार्टम हाउस मोर्चरी में रख दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है। किन कारणों से जवान की गोली मारकर हत्या की गई है इसका पता अभी नहीं चल सका है।मामले में पुलिस कैमरे के सामने कुछ भी खुल कर बोलने से कतरा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article24 जून का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article झारखंड में झमाझम बारिश के आसार, कई जगहों पर बादल छाये रहने व वज्रपात होने की संभावना

    Related Posts

    झारखंड

    कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर फा’यरिंग मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, छह आरोपी नामजद

    June 18, 2025
    झारखंड

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025
    Latest Posts

    पाकिस्तान में रेल हादसा: विस्फोट के बाद पटरी से उतरे जाफ़र एक्सप्रेस के 4 डिब्बे

    June 18, 2025

    कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर फा’यरिंग मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, छह आरोपी नामजद

    June 18, 2025

    यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 लोग घायल

    June 18, 2025

    नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, निजी वाहन मालिकों के लिए ₹3000 का वार्षिक फास्टैग पास

    June 18, 2025

    मनीष कश्यप 23 जून को जन सुराज में शामिल होंगे, यहां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.