Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बोकारो स्टील प्लांट में क्रेन ऑपरेटर की मौ’त, एजेंसी ने परिजनों को नौकरी का दिया आफर लेटर
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो स्टील प्लांट में क्रेन ऑपरेटर की मौ’त, एजेंसी ने परिजनों को नौकरी का दिया आफर लेटर

    Team JoharBy Team JoharJuly 16, 2024Updated:July 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट में बीते रात हादसे में कर्मचारी की मौत हो गई. क्रेन से गिरने के कारण मजदूर ने वहीं मौके पर दम तोड़ दिया. रातभर हंगामे के बाद सुबह प्रबंधन ने सक्रियता दिखाई. मामला तूल पकड़ने से से पहले ही अनुकंपा नियुक्ति का पत्र तैयार कर लिया. इतना ही नहीं मृतक की पत्नी के नाम का ऑफर लेटर भी थमा दिया गया. बोकारो स्टील प्लांट में एस-1 ग्रेड में नौकरी देने की गारंटी दे दी गई है. बता दें कि चास के राम नगर कॉलोनी के रहने वाले शैलेश चन्द्रा उर्फ नेपाली सीआरएम-3 में कार्य के दौरान क्रेन से गिर गया था. काफी देर बाद मृतक का शव पाया गया. बोकारो स्टील प्लांट  में क्रेन ऑपरेटर की मौत से हड़कंप मच गया था. मृतक शैलेश चंद्र की पत्नी शोभा चंद्र के नाम पर जॉब ऑफर का लेटर दिया गया है. वह मेसर्स तिरुपति बालाजी कंस्ट्रक्शन के अधीन कार्य कर रहा था.

    क्या लिखा है कंपनी ने पत्र में

    लेटर में लिखा है कि आपके पति स्व शैलेश चंद्र जो कि मेसर्स तिरुपति बालाजी कंस्ट्रक्शन में कार्यरत थे. 15 जुलाई को बोकारो इस्पात संयंत्र में कार्य स्थल पर हुई दुर्घटना एवं तत्पश्चात मृत्यु हो जाने पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं. इस पत्र के द्वारा आपको यह प्रस्ताव दिया जाता है कि 15 दिनों के अन्दर आपको सभी देय राशि उनके नियोजक द्वारा सुनिश्चित करायी जाएगी. साथ ही आपको अथवा आपके द्वारा मनोनीत किसी आश्रित को कम्पनी के नियमानुसार बोकारो स्टील प्लांट में एस-1 ग्रेड में नौकरी दे दी जाएगी. आप अपनी सुविधानुसार नौकरी के लिए संलग्न प्रपत्र में आवेदन करें.

    क्या कहना है बीएसएल का

    इस संबंध में बीएसएल प्लांट के संचार प्रमुख ने कहा कि मेसर्स तिरुपति बालाजी कंस्ट्रक्शन के ठेका कर्मी शैलेश चंद्रा क्रेन ऑपरेटर कल रात (15 जुलाई ) बी शिफ्ट ड्यूटी के दौरान सी आर एम -3 में अचेत अवस्था में गिरे पाए गए, जिन्हें बाद में मृत घोषित किया गया. मृत्यु के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम और इन्क्वायरी के बाद होगी. दिवंगत कर्मी के परिवार को बीएसएल की ओर से एश्योरेंस लेटर दे दिया गया है.

    क्रेन आपरेटर ठेकेदार नौकरी परिजन बोकारो स्टील मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुहर्रम का चंदा नहीं देने पर बैंक्वेट हॉल संचालक को जान से मारने की धमकी
    Next Article डोडा में मुठभेड़ पर राहुल ने साधा निशाना, बीजेपी की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहे हमारे जवान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्रिक्स में डॉलर के मुकाबले सदस्य देशों की करेंसी कितनी मजबूत?

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13 सितंबर 1948: जब ‘ऑपरेशन पोलो’ के सिर्फ पांच दिनों ने हमेशा के लिए बदल दिया भारत का नक्शा

    September 13, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटाले में शामिल होने से पहले बुद्धेश्वर था जमीन दलाल, हेमंत चलाता था खुद की कंपनी, उस्मान था सॉफ्टवेयर इंजीनियर

    September 13, 2026
    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    Latest Posts

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026

    ब्रिक्स में डॉलर के मुकाबले सदस्य देशों की करेंसी कितनी मजबूत?

    September 13, 2026

    13 सितंबर 1948: जब ‘ऑपरेशन पोलो’ के सिर्फ पांच दिनों ने हमेशा के लिए बदल दिया भारत का नक्शा

    September 13, 2026

    जेपीएससी घोटाले में शामिल होने से पहले बुद्धेश्वर था जमीन दलाल, हेमंत चलाता था खुद की कंपनी, उस्मान था सॉफ्टवेयर इंजीनियर

    September 13, 2026

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.