Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कपाली में नशे के काले कारोबार पर वार, 16.50 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    कपाली में नशे के काले कारोबार पर वार, 16.50 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 7, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नशे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद की है। कपाली ओपी क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 82.80 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 16.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

    गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

    जिले की एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि 6 मई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कपाली ओपी क्षेत्र के बंधुगोड़ा में इम्तियाज खान के मकान में नशे का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना मिलते ही एक विशेष टीम का गठन किया गया और तत्काल छापेमारी की गई। पुलिस जब मकान में पहुंची तो वहां से 679 पुड़ियों में पैक 82.80 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

    किराए के मकान से चला रहे थे नेटवर्क

    गिरफ्तार आरोपियों में महाराज अली, असगर अली और शबनम परवीन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार महाराज अली इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। उसका पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और वह आरआईटी थाना क्षेत्र के एक मामले में पहले से वांछित था। जांच में यह भी पता चला है कि तीनों आरोपी किराएदार बनकर मकान में रह रहे थे और वहीं से ब्राउन शुगर की सप्लाई का नेटवर्क चला रहे थे।

    पुलिस अब नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी

    पुलिस ने सभी आरोपियों की बायोमेट्रिक जांच और फिंगरप्रिंटिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी ने कहा कि पुलिस अब इस गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ब्राउन शुगर कहां से लाई जाती थी और किन-किन इलाकों में इसकी सप्लाई की जाती थी। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और कथित सफेदपोशों की भी पहचान की जा रही है।

    Also Read : जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, ज्वेलर्स समेत तीन गिरफ्तार

    16.50 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार Crackdown on the Illicit Drug Trade in Kapali: Three Arrested with Brown Sugar Worth ₹16.50 Lakhs कपाली में नशे के काले कारोबार पर वार नशे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, ज्वेलर्स समेत तीन गिरफ्तार
    Next Article झारखंड में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, बाहर से आने वाले चिकित्सकों को मिलेगी राहत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.