Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Nov, 2025 ♦ 10:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मजदूर और किसानों के हक में 17 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल में शामिल होगी भाकपा
    झारखंड

    मजदूर और किसानों के हक में 17 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल में शामिल होगी भाकपा

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJuly 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मजदूर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : केंद्र सरकार की मजदूर और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ बुधवार को देशभर में आम हड़ताल की जाएगी। यह हड़ताल 17 सूत्री मांगों को लेकर आयोजित की जा रही है, जिसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) भी शामिल होगी। मंगलवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाकपा के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने यह जानकारी दी।

    महेंद्र पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार ने 44 श्रम कानूनों को खत्म कर चार लेबर कोड में बदल दिया है, जो मजदूरों के खिलाफ है। वहीं किसानों को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी नहीं दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा देकर छोटे व्यापारियों और फुटपाथ दुकानदारों का रोजगार छीन रही है।

    उन्होंने राज्य के सभी मजदूर, किसान, व्यापारी और आम जनता से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। महेंद्र पाठक ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इन मांगों को गंभीरता से नहीं लिया, तो यह हड़ताल 2029 के चुनाव में उसके लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकती है।

    प्रेस वार्ता में मौजूद अन्य नेताओं ने बताया कि हड़ताल के दौरान कोयला उत्पादन, ढुलाई, बैंकिंग सेवाएं, बीमा क्षेत्र, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां, रेलवे और विमानन से जुड़े कर्मचारी काम बंद करेंगे। किसान संगठन भी इस हड़ताल में शामिल होंगे। झारखंड में झामुमो, कांग्रेस, राजद और वामदलों ने इस हड़ताल को समर्थन देने की घोषणा की है। राज्य में दो घंटे का चक्का जाम भी किया जाएगा।

    इस प्रेस वार्ता में एटक राज्य सचिव अशोक यादव, जिला सचिव अजय कुमार सिंह, कर्मचारी संघ के सुनील साहू, बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के सतीश भार्गव और एआईबीए के सरफराज अहमद शामिल थे।

    Also Read : अब Aadhaar Card बनवाने या अपडेट कराने के लिए चाहिए ये Documents, जानिए पूरी लिस्ट
    Also Read : शिक्षा विभाग ने शिकायतों के समाधान के लिए जारी किए दो टोल-फ्री नंबर
    Also Read : 9 जुलाई को सड़कों पर उतरेंगे 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन, किया देशव्यापी हड़ताल का ऐलान
    17 सूत्री मांगें 17-Point Demands Albert Ekka Chowk Anti-Farmer Policies Anti-Worker Policies central government Communist Party of India CPI farmers' protest Farmers' Strike General Strike Jharkhand Strike Labor Code Protest Labor Laws Labor Movement Mahendra Pathak nationwide strike political protest ranchi news trade union Workers' Strike अल्बर्ट एक्का चौक आम हड़ताल किसान आंदोलन किसान विरोधी नीति किसान हड़ताल केंद्र सरकार झारखंड हड़ताल भाकपा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मजदूर आंदोलन मजदूर संगठन मजदूर हड़ताल महेंद्र पाठक रांची न्यूज राजनीतिक विरोध लेबर कोड विरोध श्रम कानून श्रमिक विरोधी नीति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगृह मंत्री के आगमन को लेकर 10 जुलाई को बदली रहेगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था
    Next Article JJMP एरिया कमांडर प्रवीण एक्का समेत दो उग्रवादियों को गुमला पुलिस ने दबोचा

    Related Posts

    झारखंड

    23 से 26 नवंबर तक बढ़ेगी ठंड, 10 डिग्री तक गिर सकता है पारा

    November 23, 2025
    क्राइम

    BREAKING : दुमका में एक ही परिवार के 4 सदस्य की ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस

    November 23, 2025
    झारखंड

    विनोद कुमार बने स्पेशल ब्रांच के नए DSP

    November 23, 2025
    Latest Posts

    IND vs SA: अफ्रीका ने 261 रन किए पूरे, भारत की विकेट तलाश जारी

    November 23, 2025

    सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद सुरक्षा कड़ी, कानून व्यवस्था सुधार पर जोर

    November 23, 2025

    फरीदाबाद मॉड्यूल खुलासे के बाद यूपी में 250 से ज्यादा कश्मीरी डॉक्टर-छात्र रडार पर

    November 23, 2025

    23 से 26 नवंबर तक बढ़ेगी ठंड, 10 डिग्री तक गिर सकता है पारा

    November 23, 2025

    पूर्व मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी को जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

    November 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.