Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Aug, 2025 ♦ 1:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भाकपा माओवादियों ने कामरेड कंचन दा की गिरफ्तारी के विरोध में चार राज्यों में बुलाया बंद
    झारखंड

    भाकपा माओवादियों ने कामरेड कंचन दा की गिरफ्तारी के विरोध में चार राज्यों में बुलाया बंद

    Team JoharBy Team JoharMarch 29, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः भाकपा माओवादियों के केंद्रीय कमेटी और पूर्वी रीजनल ब्यूरो के सदस्य कामरेड अरुण कुमार भट्टाचार्य उर्फ कबीर उर्फ कंचन दा की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने 5 अप्रैल को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम बंद का ऐलान किया है. भाकपा माओवादियों के सेंट्रल कमेटी के प्रवक्ता अभय और संकेत ने बंद को लेकर पत्र भी जारी किया है. माओवादियों ने अपने पत्र में लिखा है कि उनके नेता कामरेड कंचन दा के साथ पुलिस अमानवीय व्यवहार कर रही है. हिरासत में पूछताछ के नाम पर मानसिक यातना, शारीरिक दुर्बलता के बावजूद बेहतर इलाज के लिए समुचित व्यवस्था नहीं दी जा रही है. संगठन यह मांग करता है कि उनका उचित इलाज करवाया जाए. साथ ही उन्हें राजनीतिक बंदी का दर्जा देकर बिना शर्त रिहा किया जाए. कंचन दा की गिरफ्तारी के विरोध में संगठन 5 अप्रैल को एक दिवसीय झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम बंद का ऐलान करता है. साथ ही आम जनों से अपील भी करता है कि वह बंद के समर्थन में आगे आए.

    भाकपा माओवादियों के शीर्ष नेतृत्वकर्ताओं में शामिल कामरेड कंचन दा को झारखंड पुलिस की निशानदेही पर असम से इसी महीने गिरफ्तार किया गया था. वह मुलत: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के शिवपुर, शालीमार रोड का रहने वाला है. साल 2004 तक अरूण कुमार भट्टाचार्या उर्फ कबीर उर्फ कंचन उर्फ कंचन दा को सैक सदस्य से सेंट्रल कमिटी सदस्य के तौर पर प्रोन्नति दी गई थी. साल 2019 तक सारंडा इलाके में रह कर कंचन ने कैडरों को जोड़ने का काम किया था. वह पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोड़ने का काम करता था. बीते दो सालों से असम और नार्थ ईस्ट रीजन का प्रभारी बनाया गया था. बंगाल, असम के साथ साथ वह झारखंड और बिहार में भी काफी प्रभावी रहा था.

    इसी वर्ष जनवरी महीने में पुलिस के समक्ष सरेंडर करने वाले महाराज प्रमाणिक ने कंचन के खिलाफ पुलिस को बड़ी जानकारी दी थी. पहली बार प्रमाणिक के मोबाइल से ही कंचन की तस्वीर झारखंड पुलिस को हाथ लगी थी. महाराज ने बताया था कि कंचन अब असम में संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहा है. महाराज से मिली जानकारी को झारखंड पुलिस ने असम पुलिस के साथ शेयर किया था. जिसके बाद कंचन की गिरफ्तारी असम से हुई थी. कंचन दा भाकपा माओवादियों का काफी गुप्त चेहरा रहा था. पुलिस को कंचन के बारे में सिर्फ इतनी ही जानकारी मिली थी कि वह माओवादी संगठन का बड़ा रणनीतिकार है. पार्टी में नए कैडरों को कैसे जोड़ा जाए, माओवादी पार्टी की दशा- दिशा क्या होगी, इन नीतिगत चीजों में रंजीत की दखल थी. सारंडा में प्रशांत बोस के साथ रंजीत की काफी अच्छी पैठ थी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPL 2022: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के इतिहास का अपना पहला मुकाबला जीता, लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया
    Next Article रामगढ़: रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, 3 वॉइस मैसेज बड़े भाई के मोबाइल पर मिला

    Related Posts

    झारखंड

    अखिलेश यादव पहुंचे रांची, नेमरा के लिए रवाना

    August 12, 2025
    जामताड़ा

    हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    August 12, 2025
    झारखंड

    बेल मिलते ही पूर्व पार्षद असलम गिरफ्तार, साहिल ह’त्याकांड में हुई कार्रवाई

    August 12, 2025
    Latest Posts

    अखिलेश यादव पहुंचे रांची, नेमरा के लिए रवाना

    August 12, 2025

    हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    August 12, 2025

    अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली LLB 3’ का टीजर रिलीज, इस बार होगी जॉली vs जॉली

    August 12, 2025

    बिहार सरकार ने DEATH CERTIFICATE की प्रक्रिया में किये बदलाव… जानें

    August 12, 2025

    Breaking : बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो DRG जवान घायल

    August 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.