Ranchi : राजधानी रांची में एक बार फिर कोविड संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। बीते सप्ताह हर दिन एक-एक नया केस सामने आ रहा था, लेकिन बुधवार को 9 सैंपलों की जांच में 2 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 6 हो गई है। राहत की बात यह है कि बुधवार को ही 2 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
दोनों नए संक्रमित मरीजों की पहचान रैपिड एंटीजेन टेस्ट से हुई है और उनकी स्थिति स्थिर है। मरीजों में किसी तरह के लक्षण नहीं हैं। सिविल सर्जन ने लोगों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें और सतर्कता बरतें। राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन पूरी तरह कार्यशील है, लेकिन अब तक राज्य के किसी जिले से कोविड वैरिएंट की जांच के लिए कोई सैंपल नहीं भेजा गया है।
रिम्स अधिकारियों के अनुसार, न सैंपल आए हैं और न ही किसी स्तर से संपर्क हुआ है। विशेषज्ञों ने चेताया है कि संक्रमण पर नजर रखना जरूरी है और जीनोम सिक्वेंसिंग से ही वायरस के नए रूपों को समय रहते पहचाना जा सकता है।
Also Read : झारखंड में आज रांची समेत कई जिलों में बिजली गिरने की संभावना, अलर्ट जारी
Also Read : ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, 70 वर्षीय महिला जख्मी
Also Read : सिरमटोली फ्लाईओवर का आज उद्घाटन करेंगे CM हेमंत सोरेन
Also Read : कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 81,108 के पार
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 05 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : हर साल 5 जून को क्यों ही मनाया जाता है World Environment Day… जानें
Also Read : बाल श्रम उन्मूलन को लेकर होटलों, ढाबों और अन्य स्थानों पर होगी छापेमारी
Also Read : देह व्यापार के आरोप में गढ़वा का ये होटल सील, SDM के निर्देश पर हुई कार्रवाई
Also Read : सिमडेगा DC ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Also Read : मनरेगा में मजदूरी भुगतान में हुई देरी तो सात कर्मियों पर लगा दिया जुर्माना
Also Read : पटना आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, 8 मिनट में ही कराई गई लैंडिंग
Also Read : CM ने पटना के बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना का किया उद्घाटन