Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में संदिग्ध कार से देशी रिवॉल्वर बरामद, बड़ी वारदात की आशंका
    झारखंड

    रांची में संदिग्ध कार से देशी रिवॉल्वर बरामद, बड़ी वारदात की आशंका

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkApril 20, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में पुलिस ने एक संदिग्ध कार से हथियार बरामद कर संभावित बड़ी घटना को टाल दिया। मामला खादगढ़ा बस स्टैंड और कांटाटोली इलाके का है, जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस जब जांच के लिए मौके पर पहुंची, तो चुनवा टोली जाने वाले रास्ते के पास एक नीले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि यह गाड़ी काफी समय से वहीं खड़ी थी और संदिग्ध लग रही थी।

    तलाशी में मिला हथियार

    गाड़ी लॉक होने के कारण पुलिस ने मैकेनिक की मदद से दरवाजा खुलवाया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के नीचे से स्टील का बना छह चेंबर वाला देशी रिवॉल्वर बरामद किया गया। इसके साथ दो जिंदा कारतूस भी मिले।

    तीन संदिग्धों की पहचान

    जांच के दौरान पता चला कि इस गाड़ी में पहले तीन युवक सवार थे, जिनकी पहचान कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, तीनों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

    बड़ी घटना की आशंका

    पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। समय रहते कार्रवाई होने से संभावित घटना टल गई।

    छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

    इस कार्रवाई में लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। टीम में खादगढ़ा टीओपी और लोअर बाजार थाना के कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

    क्या-क्या हुआ बरामद

    • एक देशी रिवॉल्वर (छह चेंबर वाला)
    • दो जिंदा कारतूस
    • एक नीले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (नंबर: JH01CL0984)

    जांच जारी

    पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।

    Also Read : गढ़वा में अपराध समीक्षा बैठक, SP आशुतोष शेखर ने दिए सख्त निर्देश

    Current News investigation Johar Live Khadgarha bus stand Latest news ranchi Ranchi Police Today's News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुरुलिया में गरजे योगी कहा – “राम भक्तों पर अत्याचार और दुर्गा पूजा पर पाबंदी, TMC हिंदू विरोधी
    Next Article देवघर के दो खिलाड़ी अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती में करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी सीजीएल भर्ती विवाद : झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाबी हलफनामा, कहा- ‘नींव ही दूषित, पूरी परीक्षा रद्द करना ही विकल्प’

    September 18, 2026
    क्राइम

    झारखंड : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे चोरी की बाइक,अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL विवाद: SIT जांच की निगरानी करेंगे जस्टिस गौतम कुमार चौधरी, HC ने कहा- ‘समन का मतलब दोषी होना नहीं’

    September 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.