Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 9:37 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मोदी के हाथों में देश सुरक्षित: हिमंत बिस्वा सरमा
    झारखंड

    मोदी के हाथों में देश सुरक्षित: हिमंत बिस्वा सरमा

    Team JoharBy Team JoharMay 15, 2024Updated:May 15, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: जिले के रजरप्पा मां छिन्नमस्तिकी की पावन धरती पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि मैं मां कामाख्या की धरती से आया हूं और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की पावन धरती पर मां छिन्नमस्तिका को प्रणाम करता हूं.  धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए आप सभी को कहना चाहता हूं कि देश में चार चरण का चुनाव अभी तक संपन्न हो चुका है और किसी के मन में कोई संदेह नहीं है कि है आपकी बार भाजपा 400 पार सीट या रही है.  उन्होंने कहा कि जनता का रुझान स्पष्ट संकेत दे रहा है कि इस बार 400 से एक भी सीट काम नहीं होने वाला है.

    उन्होंने कहा कि राहुल बाबा एक ही बात बोल रहें हैं की किसी तरह 400 पार नहीं होना चाहिए.  उन्होंने कहा की राम मंदिर निर्माण के बाद हिंदुओं के बीच प्रबल उत्साह है.  हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा की जब भाजपा ने 300 सीट पार किया तो कश्मीर से धारा 370 हटा, बाबरी मस्जिद की ढांचा की जगह राम मंदिर का निर्माण हुआ और इस बार 400 पार सीटों आया तो पीओके भी भारत में विलीन हो जायेगा.  कृष्ण लला आएंगे और ज्ञानवापी में भी मंदिर बनेगा.  उन्होंने कहा की देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड बेहद जरूरी है.  पीएम मोदी ने 300 सीट जीतकर तो सिर्फ ट्रेलर दिखाए  है 400 सीट आने के बाद पूरी फिल्म दिखाएंगे.  झारखंड की मौजूदा हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे असम और झारखंड की जनसंख्या और भौगोलिक स्थिति एक है लेकिन झारखंड खनिज संपदा से भरपूर और समृद्ध है.

    बावजूद इसके झारखंड में जिस प्रकार घुसपैठिए प्रवेश कर रहे हैं उसे झारखंड की डेमोग्राफी प्रभावित हो रही है और स्थानीय झारखंडी में इसका दुष्प्रभाव हो रहा है.  कांग्रेस और झामुमो की सरकार ने झारखंड को भ्रष्टाचार के लिए देश दुनिया में विख्यात कर दिया है.  कांग्रेस और झामुमो की गठबंधन की सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करती है.  उन्होंने कहा की पिछले 10 सालों में मोदी सरकार ने आरक्षण के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं किया बल्कि दलित और आदिवासी समाज से आने वाले को देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद पर विराजमान कर सम्मान देने का काम किया है.  जबकि गैर भाजपा शासित प्रदेश कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में ओबीसी का आरक्षण काटकर मुस्लिम समुदाय को आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है.

    उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए, मथुरा और काशी में अधूरे सपने को पूरा करने के लिए, पीओके के वापसी के लिए, भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए, भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने के लिए एनडीए गठबंधन को 400 पार सीटों से जिताएं और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से मनीष जायसवाल को प्रचंड बहुमत से सांसद बनाएं . मौके पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में रामराज्य चाहिए या जिहाद राज्य अब यह तय करने का समय आ गया है.  हमारे कल्चर, हेरिटेज, सांस्कृतिक धरोहर को बचाना होगा.

    उन्होंने कहा कि विकास के मामले अगर आप देखें तो  कांग्रेस के 60 सालों में कोई विकास नहीं किया.  गरीबों की चिंता किसी ने की तो मोदी सरकार ने किया.  पीएम मोदी का सपना है आगामी 2047 तक  संपूर्ण भारत विकसित राष्ट्र बने और यहां के निवासी हर जरूरी सुविधा का लाभ ले सकें लेकिन यह सपना तभी पूरा हो सकता है, जब आगामी 20 मई को आप सभी ईवीएम के बटन नंबर दो में कमल छाप पर अपना बहुमूल्य वोट देने का काम करेंगे.  आप कमल छाप में वोट करेंगे तो आपका वोट देश के विकास में सीधा-सीधा नरेंद्र मोदी को जाएगा.

    मनीष जायसवाल ने यह भी कहा कि  नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए और अपने बच्चे और देश की भविष्य को सुरक्षित बनाएं . राज्यसभा सांसद सह पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा की यह लोकसभा चुनाव एक धर्मयुद्ध है.  जो कोरव और पांडव के युद्ध के रूप में चल रहा है.  जिसमें पांडव के नेता के रूप में दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी धर्मयुद्ध में कमान थामे हैं तो दूसरी तरफ कोरव की सेना के रूप में कांग्रेस पार्टी की महागठबंधन खड़ी है उसका सत्यानाश झारखंड सहित पूरे देश में होने तय है.  यह कांग्रेस के लिए अंतिम चुनाव है.

    वहीं रामगढ़  विधायिका सुनीता चौधरी  ने भाजपा और आजसु कार्यकर्ताओं को मिल करके चुनाव जीताने की रणनीति तैयार करने को कहा हजारीबाग में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के आगे कोई टिकने वाला नहीं है.  यहां तो कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिला तो हमारे एक साथी को फोड़कर कांग्रेसी चुनाव लड़वा रहें हैं लेकिन जमानत जब्त होने जा रहा है.  उन्होंने यह भी कहा की 20 मई को कमल फूल छाप में वोट देकर मनीष जायसवाल को जिताएं और मोदी जी के हाथों को मजबूत करें.  तपती गर्मी में लोगों ने पंडाल के नीचे रहने की जगह पेड़ की छाव को अपना सरन बनाया .

    मुख्यमंत्री मोदी हिमंता विश्वा शर्मा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने पूछताछ के बाद किया अरेस्ट
    Next Article आलमगीर की अरेस्टिंग पर बोले दीपक प्रकाश, पैसे जब्त हुए तो गिरफ्तारी होनी ही थी

    Related Posts

    झारखंड

    चुनावी दस्तावेजों में गड़बड़ी मामला: विधायक श्वेता सिंह SDO के सामने नहीं हुई पेश, भेजा लिखित जवाब

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    चलती ट्रेन से गिरकर मैकेनिक की मौ’त

    June 17, 2025
    झारखंड

    झारखंड में मानसून की दस्तक, कल तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    June 17, 2025
    Latest Posts

    पुलिस लाइन के बैरक में जवान की गोली लगने से मौ’त

    June 17, 2025

    चुनावी दस्तावेजों में गड़बड़ी मामला: विधायक श्वेता सिंह SDO के सामने नहीं हुई पेश, भेजा लिखित जवाब

    June 17, 2025

    चलती ट्रेन से गिरकर मैकेनिक की मौ’त

    June 17, 2025

    झारखंड में मानसून की दस्तक, कल तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    June 17, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 17 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.