Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»NEET UG 2025 काउंसलिंग आज से शुरू, जानें रजिस्ट्रेशन से डॉक्यूमेंट्स तक की सभी जरूरी जानकारी
    देश

    NEET UG 2025 काउंसलिंग आज से शुरू, जानें रजिस्ट्रेशन से डॉक्यूमेंट्स तक की सभी जरूरी जानकारी

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2025Updated:July 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2025 काउंसलिंग के पहले चरण की प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस वर्ष NEET UG परीक्षा में निर्धारित कटऑफ के अनुसार अच्छा प्रदर्शन किया है, वे रजिस्ट्रेशन कर काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। भारत के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए इस प्रक्रिया में शामिल होना अनिवार्य है।

    काउंसलिंग कुल चार चरणों में आयोजित होगी: राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड। पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 21 से 28 जुलाई तक चलेगा। च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 22 से 28 जुलाई तक की जाएगी। सीट अलॉटमेंट 29 और 30 जुलाई को होगा और इसका रिजल्ट 31 जुलाई को जारी किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 1 से 6 अगस्त के बीच रिपोर्टिंग करनी होगी।

    काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेजों में NEET UG 2025 का एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट एवं पासिंग सर्टिफिकेट, जन्म प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो), जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), डोमिसाइल सर्टिफिकेट (स्टेट कोटा के लिए), पासपोर्ट साइज फोटो, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट शामिल हैं।

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर NEET UG काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर शुल्क का भुगतान करना है और फॉर्म सबमिट कर उसकी प्रति डाउनलोड करनी होगी।

    इस वर्ष लगभग 23 लाख छात्रों ने NEET UG परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से करीब 22,09,318 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 9,37,411 पुरुष, 12,71,896 महिलाएं और 11 थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल थे। कुल मिलाकर लगभग 12 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो अब MBBS में प्रवेश के लिए प्रयासरत हैं।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसर्वे से नाराज़ जनता को मनाने की कोशिश, सरकार लाई नया विधेयक
    Next Article अव्यवस्थित पार्किंग से सड़क जाम, एंबुलेंस भी फंसी, लोगों ने किया जम कर विरोध

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.