Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Aug, 2025 ♦ 4:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना का कहर : भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 29435 हुई, अब तक 934 की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना का कहर : भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 29435 हुई, अब तक 934 की मौत

    Team JoharBy Team JoharApril 28, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1543 नए मामले सामने आए हैं और 62 लोगों की मौत हो गई है, जो अब तक सर्वाधिक है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 29,435 हो गई है, जिसमें 21,632 सक्रिय हैं, 6,869 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 934 लोगों की मौत हो चुकी है। 

    देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 29435 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 111 विदेशी मरीज शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है और पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 684 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 6869 पर पहुंच गयी है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार की सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले एक दिन में 992 नए मामलों के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 8590 पर पहुंच गयी है और इस दौरान 27 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 369 हो गयी है। वहीं राज्य में 1282 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।

    गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान 247 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या के मामलों में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। गुजरात में संक्रमितों की कुल संख्या 3548 हो गयी है तथा 11 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 162 पर पहुंच गयी है।

    इसके बाद देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हालात चिंताजनक होते जा रहे है, हालांकि नये मामलों की संख्या में कमी आई है। पिछले 24 घंटाें में 190 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण अब तक कुल 3108 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं। दिल्ली में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गयी है जबकि अब तक कुल 877 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    वहीं राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान 77 नये मामले सामने आये है और इनका आंकड़ा बढ़कर 2262 हो गया। राज्य में संक्रमण से 13 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 46 हो गई है। तमिलनाडु में 82 नये संक्रमित मामले सामने आये है और संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1937 हो गई तथा अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में इस वायरस के चपेट में अब तक 2168 लोग आ चुके है तथा पिछले 24 घंटों के दौरान सात और संक्रमितों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या सात बढ़कर 110 हो गयी है।

    देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 87 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1955 हो गई है तथा इस दौरान दो लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 31 हो गयी है। वहीं राज्य में अभी तक 335 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। तेलंगाना में इस दौरान दो नये मामले सामने आये और संक्रमितों की कुल संख्या 1004 हो गयी। राज्य में इस संक्रमण से पिछले 24 घंटों में कोई मौत नहीं हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 26 बनी हुयी है। केरल में 481 लोग संक्रमित हुए हैं और अब तक चार लोगों की मौत हुई है।

    दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 1183 और कर्नाटक में 512 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में क्रमश: 31 और 20 लोगों की मौत हुई है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 546 है और सात लोगों की मौत हुुई है। इसके अलावा पंजाब में 18, पश्चिम बंगाल में 20, हरियाणा और झारखंड में तीन-तीन, बिहार में दो तथा मेघालय, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में सोमवार के दिन आया 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में बढ़कर आंकड़ा हुआ 103
    Next Article बुलंदशहरः मंदिर परिसर में सो रहे दो साधुओं की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    देश

    सुप्रीम कोर्ट से ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को झटका, जमानत याचिका रद्द

    August 13, 2025
    देश

    15 अगस्त 2025: लाल किला पर धूमधाम से मनेगा 79वां स्वतंत्रता दिवस, ऐसे बुक करें ऑनलाइन टिकट

    August 13, 2025
    ट्रेंडिंग

    सितंबर में अमेरिका जा सकते हैं PM मोदी, 26 को यूएन महासभा में करेंगे शिरकत

    August 13, 2025
    Latest Posts

    होनहार पुलिस अधिकारियों के भविष्य से क्यों खिलवाड़ कर रहे : बाबूलाल मरांडी

    August 13, 2025

    लखीसराय के DM मिथलेश मिश्र की सादगी और मानवता ने जीता लोगों का दिल… जानें

    August 13, 2025

    सड़क चौड़ीकरण में पेड़ों की कटाई पर रोक की मांग, हाईकोर्ट ने सरकार और NHAI से मांगा जवाब…

    August 13, 2025

    बोकारो पुलिस ने मटु दास ह’त्याकांड का किया खुलासा, पांच अपराधी गिरफ्तार

    August 13, 2025

    सरायकेला में एक महीने से लापता है महिला, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार…

    August 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.