Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Oct, 2025 ♦ 9:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»देश में लगातार फैल रहा है कोविड19, जानें किस राज्य में सबसे ज्यादा मामले आये सामने…
    देश

    देश में लगातार फैल रहा है कोविड19, जानें किस राज्य में सबसे ज्यादा मामले आये सामने…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaMay 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: देश में कोविड 19 के मामले एक बार फिर सामने आ रहे हैं। केरल में मई महीने में ही कोविड-19 के अब तक 273 मामले सामने आए हैं। खुद केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने ये जानकारी दी है। वीणा ने शुक्रवार को दक्षिणी राज्य के सभी जिलों से निगरानी बढ़ाने की अपील की है।

    वीणा जॉर्ज ने कहा, ‘स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को वायरस के संक्रमण में किसी भी वृद्धि पर बारीकी से नजर रखनी चाहिए और फौरन कार्रवाई करनी चाहिए। मई में केरल में कोविड-19 के 273 मामले सामने आए। खांसी, गले में खराश या सांस लेने में समस्या जैसे लक्षण वाले लोगों को मास्क पहनना चाहिए।’

    बेंगलुरु में 9 महीने का बच्चा संक्रमित

    कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया, ‘बेंगलुरु में नौ महीने का एक बच्चा कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।’ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव हर्ष गुप्ता ने बताया, ‘बच्चे में संक्रमण की पुष्टि 22 मई को ‘रैपिड एंटीजन टेस्ट’ (आरएटी) के जरिए हुई। मरीज की हालत स्थिर है और फिलहाल उसे बेंगलुरु के कलासिपाल्या में वाणी विलास अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’

    कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘राज्य में अब तक सामने आए कोविड-19 के 35 सक्रिय मामलों में से 32 बेंगलुरु से हैं।’

    आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव ने शुक्रवार को कहा, ‘पिछले 24 घंटों में राज्य में कोविड-19 के चार मामले सामने आए हैं, जिनमें से तीन विशाखापत्तनम में और एक रायलसीमा क्षेत्र में है। विशाखापत्तनम में एक महिला बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई, इसके बाद उसके परिवार के सदस्य और स्नातकोत्तर का एक मेडिकल छात्र भी शुक्रवार को संक्रमित पाया गया। आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में चार लोगों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है। विशाखापत्तनम में तीन और कडप्पा में 61 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है।

    Also read: MGM अस्पताल की शिफ्टिंग में आई तेजी, DC ने लगाई फटकार …

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबियर की कीमत से ज्यादा पैसे मांग रहा था होटल मालिक, इस चलते चला दी गोली
    Next Article लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल आएंगे जमशेदपुर, सिंहभूम चेंबर के प्लेटिनम जुबिली समारोह में होंगे शामिल

    Related Posts

    देश

    एक नवंबर से लागू होंगे नए बैंक और वित्तीय नियम, जानें क्या होगा जेब पर असर

    October 30, 2025
    fact

    हर उम्र के लिए जरूरी है दूध, कितना और कब पियें… जानें

    October 30, 2025
    देश

    सऊदी अरब जाना अब और आसान, लॉन्च हुआ नया KSA ई-वीजा प्लेटफॉर्म

    October 30, 2025
    Latest Posts

    पाकुड़ में तूफान मोंथा से फसलों को भारी नुकसान, किसानों में चिंता की लहर…

    October 30, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री ने किया चाईबासा सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा– स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    October 30, 2025

    कांडी में इंटर पास युवक चला रहा था क्लिनिक, अचानक पहुंचे एसडीएम और फिर…

    October 30, 2025

    सारंडा IED विस्फोट में घायल CRPF इंस्पेक्टर ने दिल्ली एम्स में तोड़ा दम

    October 30, 2025

    जुआ खेलने में हुआ लफड़ा तो मार दी गोली, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    October 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.