Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 9:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना: देश में अबतक 20 की मौत, संक्रमित मरीजों की संख्या 700 पार
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना: देश में अबतक 20 की मौत, संक्रमित मरीजों की संख्या 700 पार

    Team JoharBy Team JoharMarch 27, 2020Updated:March 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस से सात लोगों की मौत के साथ इस वायरस से मरने वालों की संख्या 20 हो गई है। यह एक दिन में इस वायरस से मरने वालों की यह संख्या अबतक सबसे ज्यादा है। वहीं देशभर में 71 नए मामले दर्ज किए गए। इसी के साथ संक्रमित मरीजों की संख्या 700 के पार हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार देर रात तक संक्रमित मरीजों की संख्या 727 दर्ज की गई। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या छह बताई। मंत्रालय के मुताबिक अबतक 16 लोगों की मौत हुई है। जबकि 88 नए मामले आए हैं। मंत्रालय की ओर से संक्रमित मरीजों की संख्या 694 बताई जा रही है।

    केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि जनता की मांग पर हम कल से ‘रामायण’ का पुनः प्रसारण शुरू कर रहे हैं। डीडी नेशनल पर रोज सुबह 9 से 10 बजे तक रामायण चलाई जाएगी। शाम को फिर 9 बजे से 10 बजे तक भी इसका प्रसारण होगा।

    • बिहार में मिले दो नए मरीज, संक्रमितों की संख्या नौ हुई

    बिहार में कोरोना वायरस पॉजिटिव को दो नए मामले सामने आए हैं। एक मरीज सिवान में दूसरा नालंद में मिला है। सिवान में मिला मरीज दुबई की यात्रा कर लौटा है। जबकि नालंदा में मिले मरीज की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमित मामलों की संख्या नौ हो गई है। राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरएमआरआई) के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    • पुणे में संक्रमित मरीजों की संख्या 32 हुई

    महाराष्ट्र देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। पुणे में संक्रमित मरीजों की संख्या अबतक 32 हो गई है। इनमें से पांच मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना : लॉक डाउन का उल्लंघन कारने पर अब देखना होगा घंटों कोरोना से बचाव की फिल्म
    Next Article कोरोना कहर के बीच ‘रामायण’ देखना चाहते हैं लोग, मोदी सरकार ने दी हरी झंडी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सेना भर्ती रैली कल से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा मौका

    August 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में 22 से 28 अगस्त तक निषेधाज्ञा, क्यों और किस इलाके में… जानें

    August 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    “CBI से हो शराब घोटाले की जांच”, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पत्र लिखकर की मांग

    August 21, 2025
    Latest Posts

    रांची में सेना भर्ती रैली कल से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा मौका

    August 21, 2025

    रांची में 22 से 28 अगस्त तक निषेधाज्ञा, क्यों और किस इलाके में… जानें

    August 21, 2025

    “CBI से हो शराब घोटाले की जांच”, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पत्र लिखकर की मांग

    August 21, 2025

    एस जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की मुलाकात, क्या हुई चर्चा… जानें

    August 21, 2025

    दिशोम गुरु को भारत रत्न देने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कर केंद्र को भेजे सरकार : विनोद पांडेय

    August 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.