Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुंशी पद पर आईआरबी-जैप जवानों की तैनाती पर विवाद, एडीजी प्रिया दुबे ने आदेश रद्द करने की मांग की…
    झारखंड

    मुंशी पद पर आईआरबी-जैप जवानों की तैनाती पर विवाद, एडीजी प्रिया दुबे ने आदेश रद्द करने की मांग की…

    Team JoharBy Team JoharOctober 4, 2025No Comments2 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य के विभिन्न थानों में मुंशी के पद पर आईआरबी, जैप और एसआईआरबी के जवानों की तैनाती को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जैप की एडीजी प्रिया दुबे ने इस आदेश पर गंभीर आपत्ति जताते हुए इसे नियमों के विपरीत और अनुपालन योग्य नहीं बताया है।

    एडीजी प्रिया दुबे ने डीआईजी (कार्मिक) को पत्र लिखकर स्पष्ट किया कि थानों में मुंशी के पद पर आईआरबी, जैप और एसआईआरबी के जवानों की पोस्टिंग नियमविरुद्ध है, क्योंकि इस पर न तो स्थानांतरण समिति की अनुमति ली गई है और न ही उनकी सहमति। उन्होंने यह भी कहा कि मुंशी पदस्थापन का अधिकार संबंधित जिलों के एसपी को होता है, पुलिस मुख्यालय को नहीं।

    25 सितंबर 2025 को पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर 212 जवानों को विभिन्न जिलों में मुंशी के रूप में पदस्थ किया था। इससे पहले 3 जुलाई और 23 जुलाई को सीआईडी डीजी के स्तर से 89 महिला पुलिसकर्मियों को महिला थानों में भेजा गया था, लेकिन इन आदेशों की जानकारी भी एडीजी जैप को नहीं दी गई थी।

    अपने पत्र में एडीजी दुबे ने लिखा कि पुलिस मुख्यालय का यह निर्णय स्थापित प्रक्रिया के विपरीत है। उन्होंने कहा कि आईआरबी के जवान नक्सल विरोधी अभियानों और आर्म्ड ड्यूटी के लिए प्रशिक्षित होते हैं, जबकि थानों में कार्यरत मुंशी का काम अपराध नियंत्रण और दस्तावेजी कार्यों से जुड़ा होता है। ऐसे में इन जवानों को थानों में तैनात करना न तो तर्कसंगत है और न ही व्यावहारिक।

    उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 28 जनवरी 2025 को गठित बोर्ड की अनुशंसा के आधार पर ही स्थानांतरण किए जाने का प्रावधान है, लेकिन इस आदेश में न तो बोर्ड की अनुशंसा शामिल है और न ही जैप एडीजी की मंजूरी।

    एडीजी प्रिया दुबे ने मांग की है कि इस आदेश को तुरंत रद्द किया जाए, क्योंकि इसका पालन न तो संभव है और न ही नियमसंगत।

    IRB jap Jharkhand news Jharkhand police law and order Munshi Posting police headquarters Priya Dubey SIRB transfer dispute
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तैयारियों का DC-SP ने लिया जायजा
    Next Article मवेशी चोरी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने दो चोरों को पकड़ा

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.