Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह से पहले विवाद… जानें क्यों
    झारखंड

    नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह से पहले विवाद… जानें क्यों

    Team JoharBy Team JoharSeptember 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीलांबर-पीतांबर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी के आगामी 6 अक्टूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह से पहले गोल्ड मेडल की सूची को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ छात्रों ने आरोप लगाया है कि मेरिट सूची में गड़बड़ी कर योग्य छात्रों को गोल्ड मेडल से वंचित किया गया है।

    इस मामले में छात्र राहुल कुमार दुबे ने यूनिवर्सिटी के कुलपति समेत छह अधिकारियों के खिलाफ ऑनलाइन पुलिस शिकायत दर्ज करवाई है। राहुल का आरोप है कि उन्होंने 10 सितंबर को राज्यपाल एवं कुलाधिपति से विश्वविद्यालय में फैले भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायत की थी, जिसके बदले में उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की गई और उन्हें जानबूझकर गोल्ड मेडल से बाहर कर दिया गया।

    राहुल ने जिन अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की है, उनमें कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक अजीत सेठ, रजिस्ट्रार एस.के. मिश्रा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर एस.के. पांडेय, राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार और प्रवक्ता विनीत दीक्षित के नाम शामिल हैं।

    छात्र ने इन सभी अधिकारियों पर धोखाधड़ी, जालसाजी और मानहानि की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। राहुल दुबे का कहना है कि यह सिर्फ उनका व्यक्तिगत मामला नहीं, बल्कि छात्र अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा और अब कानून से न्याय की उम्मीद है।

    एफआईआर मांग ऑनलाइन शिकायत कानून कार्रवाई कुलपति शिकायत गोल्ड मेडल विवाद छात्र अधिकार छात्र आंदोलन छात्र विरोध छात्र हित झारखंड न्यूज डिग्री वितरण समारोह दीक्षांत समारोह नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी परीक्षा गड़बड़ी पलामू विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी भ्रष्टाचार राहुल कुमार दुबे विश्वविद्यालय अनियमितताएं विश्वविद्यालय विवाद शिक्षा विवाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति पवन कुमार बजंथरी, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
    Next Article बिहार की नदियां फिर बनेंगी विकास की धुरी : जलमार्ग से माल ढुलाई और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.