Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एटीएम कार्ड बदलकर करते थे ठगी, दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे
    जोहार ब्रेकिंग

    एटीएम कार्ड बदलकर करते थे ठगी, दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 15, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एटीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में एटीएम कार्ड बदलकर पैसे की ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू और धनंजय कुमार सिंह बताये गये। तलाशी में उनके पास विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद हुए। यह कार्रवाई रांची एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना पर की गई। सूचना मिली थी कि दो अपराधी पल्सर मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शहर के विभिन्न इलाकों में घूम रहे हैं और एटीएम कार्ड बदलकर अवैध रूप से पैसे निकाल रहे हैं।

    सूचना के बाद सिटी एसपी के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र में बीआईटी रेलवे ओवरब्रिज के पास पुलिस ने एक ब्लू रंग की पल्सर बाइक (JH01CF-4430) पर सवार दो लोगों को रोका। दोनों लोग हेलमेट पहने थे और पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर जुमार पुल के पास उन्हें पकड़ लिया। दोनों बिहार के नवादा के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने का काम करते हैं और रांची में इसी मकसद से आए थे। रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर के अनुसार, यह गिरोह पहले भी रांची और अन्य जिलों जैसे धनबाद, जमशेदपुर, गिरिडीह में इसी तरह की ठगी कर चुका है। इस मामले में मेसरा ओपी में प्राथमिकी संख्या 120/26 दर्ज की गई है। इन लोगों के पास से तीन एटीएम कार्ड, ब्लू रंग की पल्सर बाइक (फर्जी नंबर प्लेट JH01CF-4430, असली नंबर JH01CE-4430) और दो मोबाइल फोन जब्त किया गया है। वहीं, आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

    इन लोगों को दबोचने में सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा, सदर थानेदार इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार और मेसरा ओपी प्रभारी अजय कुमार दास की भूमिका सराहनीय रही।

     

    Conning by Swapping ATM Cards: Two Cunning Crooks Nabbed by Police एटीएम कार्ड बदलकर करते थे ठगी दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में ईद, सरहुल और रामनवमी की तैयारियां तेज, सुरक्षा-सौहार्द पर शांति समिति का जोर
    Next Article ओरमांझी में शौंडिक समाज का भव्य मिलन, भाईचारा और एकता की झलक

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    Latest Posts

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.