Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 3:39 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अग्निपथ स्कीम के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- केंद्र सरकार देश की सुरक्षा के साथ कर रही है खिलवाड़
    झारखंड

    अग्निपथ स्कीम के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- केंद्र सरकार देश की सुरक्षा के साथ कर रही है खिलवाड़

    Team JoharBy Team JoharJune 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। भारतीय सेना में बहाली की अग्निपथ योजना का विरोध जारी है, विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार की इस योजना को देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताया है। कांग्रेस के अनुसार 4 साल के बाद युवा बेरोजगार हो जाएंगे। कांग्रेस ने बेरोजगार युवाओं के भटकने की आशंका जाहिर करते हुए केंद्र सरकार से इस योजना को वापस लेने की मांग की।

    अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग को लेकर झारखंड कांग्रेस ने आज (27 जून) अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में धरना प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार से इस योजना को वापस लेने की मांग की। हटिया विधानसभा क्षेत्र में बिरसा चौक के पास जहां कांग्रेसियों ने धरना दिया वहीं रांची विधानसभा क्षेत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने आक्रोश मार्च निकाल कर सांकेतिक रूप से डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार से अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग की।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि यह आंदोलन कोई राजनीतिक दल या कांग्रेस का आंदोलन नहीं है। बल्कि यह देश के लाखों की संख्या में उन युवाओं का आंदोलन है जिसका भविष्य मोदी सरकार ने अंधकार में डाल दिया है वहीं झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि अगर सरकार ने इस भर्ती योजना को वापस नहीं लिया तो देश के युवा इस तानाशाही सरकार को बदलने की भी माद्दा रखती है और कांग्रेस लगातार देश के युवाओं की आवाज बनती रहेगी जैसे कृषक कानून के समय किया था।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : पुलिस ने 60 लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
    Next Article सीआईडी को मिले आठ इंस्पेक्टर, पुलिस मुख्यालय ने जारी की अधिसूचना

    Related Posts

    झारखंड

    रांची नगर निगम में सुशांत गौरव ने संभाला नगर आयुक्त का पदभार

    June 20, 2025
    जमशेदपुर

    वन विभाग ने दिया नोटिस, गुस्साए लोग पहुंचे DC के पास

    June 20, 2025
    झारखंड

    नेशनल हाईवे-33 पर चलते ट्रक में अचानक लगी आ’ग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

    June 20, 2025
    Latest Posts

    रांची नगर निगम में सुशांत गौरव ने संभाला नगर आयुक्त का पदभार

    June 20, 2025

    CMS कंपनी के कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट, हथियार के दम पर ले भागे 6.82 लाख

    June 20, 2025

    वन विभाग ने दिया नोटिस, गुस्साए लोग पहुंचे DC के पास

    June 20, 2025

    नेशनल हाईवे-33 पर चलते ट्रक में अचानक लगी आ’ग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

    June 20, 2025

    पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को पुस्तक भेंट की

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.