Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Apr, 2026 ♦ 7:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ मनायेगी कांग्रेस, कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हुई
    झारखंड

    7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ मनायेगी कांग्रेस, कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हुई

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2023Updated:September 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: 7 सितंबर को ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ के मौके पर जिला स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा और सम्मेलन की सफलता को लेकर मंगलवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षों, जिला प्रभारी प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष के साथ बैठक की. वहीं, दिन के दो बजे पीएसी के सदस्यों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे उपस्थित थे।

    पार्टी नेताओं संग प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने की बैठक

    प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि भारत जोड़ो पदयात्रा हमारे देश के किसी भी राजनेता द्वारा अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा रही। इस पदयात्रा के माध्यम से धर्म-समुदाय, जाति, आदि की प्रवाह किये बिना हर भारतीय को एकजुट करने की राहुल गांधी की अटूट भावना ने मंत्रमुग्ध कर दिया। यह पदयात्रा देश की राजनीति की दिशा बदल दी। और इसका परिणाम कर्नाटक में देखने को मिला। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए इस पदयात्रा की वर्षगांठ के मौके पर राज्य के तमाम जिला मुख्यालयों में पदयात्रा कार्यक्रम एवं सभा के माध्यम से बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं का सम्मान, समाज में नफरत का माहौल आदि जैसे मुद्दों को लेकर केन्द्र सरकार की गलत नीतियों का पर्दाफाश करने काम करेंगे।

    भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान जो फोटोग्राफ आये हैं उनका होडिंग्स, पोस्टर, बैनर के रूप में लगायें

    वर्चुअल बैठक के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने तमाम लोगों से कहा कि भारत जोड़ो यात्रा जो शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच चलेगी. इसके बाद सभा के माध्यम से भारत जोड़ो यात्रा के मूल संदेशों को जनता के बीच कैसे सफलता पूर्वक पहुंचायें, इस दिशा में सकारात्मक पहल करें। उन्होंने तमाम जिलाध्यक्षों को यह निर्देश दिया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा के दरम्यान जो फोटोग्राफ आये हैं उन फोटोग्राफ को यादगार के रूप में होडिंग्स, पोस्टर, बैनर के रूप में लगाने का भी काम करें। वर्चुअल बैठक का संचालन सोशल मीडिया के स्टेट को-ऑर्डिनेटर गजेन्द्र सिंह ने की।

    बैठक में इनकी रही मौजूदगी

    वुर्चअल बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, जलेश्वर महतो, गीता कोड़ा, धीरज प्रसाद साहु,  बन्ना गुप्ता, सुलतान अहमद, सुबोधकांत सहाय, चन्द्रशेखर दूबे,  केशव महतो कमलेश, कालीचरण मुंडा, संजय लाल पासवान, दीपिका पांडेय सिंह, भीम कुमार, रामचन्द्र सिंह, केएन त्रिपाठी, फुरकान अंसारी ,ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, अमुल्य नीरज खलखो , विनय सिन्हा दीपू, उदय लखमानी, जवाहर लाल महत्था, चन्द्रशेखर शुक्ला, विजय कुमार चौबे, जिलाध्यक्ष-डॉ कुमार राजा, डॉ राकेश किरण महतो, संतोष सिंह, जैश रंजन पाठक, हरिमोहन मिश्रा, चैतु उरांव, आनंद बिहारी दूबे, चन्द्रशेखर दास, दिनेश यादव, बरकातुल्लाह खान, आदि शामिल थे।

     

    कांग्रेस जोड़ो पहली भारत यात्रा वर्षगांठ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदामोदर नदी में युवती का तैरता शव मिला
    Next Article अपराधियों ने युवक को मारी गोली, फरार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में रेरा बिहार का संदेश- झारखंड के बिल्डर बिहार में करें निवेश

    April 21, 2026
    झारखंड

    RMC का अल्टीमेटम: अवैध सीवर कनेक्शन जोड़ने वालों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

    April 21, 2026
    खेल

    एशियन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, विजयी खिलाड़ियों का DC भजंत्री ने बढ़ाया हौसला

    April 21, 2026
    Latest Posts

    रांची में रेरा बिहार का संदेश- झारखंड के बिल्डर बिहार में करें निवेश

    April 21, 2026

    RMC का अल्टीमेटम: अवैध सीवर कनेक्शन जोड़ने वालों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

    April 21, 2026

    एशियन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, विजयी खिलाड़ियों का DC भजंत्री ने बढ़ाया हौसला

    April 21, 2026

    62 CDPO और 237 लेडी सुपरवाइजर को CM हेमंत ने दिया नियुक्ति पत्र, बोल- काम के आधार पर मिलेगा सम्मान

    April 21, 2026

    “नेताओं के कमरे से शुरू होता है करियर”: पप्पू यादव के बयान पर महिला आयोग ने थमाया नोटिस

    April 21, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.