Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गढ़वा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से बोले, चुनाव का हो चुका हैं शंखनाद
    जोहार ब्रेकिंग

    गढ़वा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से बोले, चुनाव का हो चुका हैं शंखनाद

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आज गढ़वा और पलामू जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ “संवाद आपके साथ” कार्यक्रम के तीसरे दिन संवाद स्थापित किया. इस दौरान उन्होंने आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया और पार्टी की रणनीतियों पर जोर दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव का शंखनाद हो चुका है और हमारी सक्रियता ही हमारी सफलता की कुंजी होगी. उन्होंने पंचायत, प्रखंड, और जिला स्तर पर कांग्रेस के नेताओं की सक्रियता और मजबूती पर बल दिया. उन्होंने कहा, हमें गांव-टोला की ओर चलना है, शोषित, पिछड़े, दलित, आदिवासी और गरीबों के आंसू पोछने हैं और उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ना है.

     

    युवाओं को दी सलाह

    उन्होंने 18 साल की उम्र में कांग्रेस द्वारा दिए गए मताधिकार के महत्व पर जोर देते हुए युवाओं को अच्छे जनप्रतिनिधि चुनने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की आवाज़ सुनी जा सकती है और उन्हें कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया जा सकता है. साथ ही गठबंधन सरकार की उपलब्धियों की भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 11 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिए थे, जबकि उनकी सरकार ने 25 लाख नए राशन कार्ड जारी किए हैं. इसके अलावा, किसानों का 2 लाख रुपये का ऋण माफ, 200 यूनिट बिजली मुफ्त और विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबों और महिलाओं को लाभान्वित किया गया.

     

    जो संकल्प लिया वह पूरा किया

    विधायक दल के नेता डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि पांच साल पहले जो संकल्प लिया गया था, वह पूरा हुआ है. अब उसी जोश के साथ पुनः सत्ता में आने का संकल्प लेना होगा. उन्होंने कहा कि अधिक संख्या में उम्मीदवारों का खड़ा होना पार्टी की मजबूती का संकेत है और हमें गठबंधन में ही चुनाव लड़ने की आवश्यकता है. गढ़वा जिला अध्यक्ष ओबेदुल्ला अंसारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और संचालन किया. मौके पर सतीश पॉल मुंजनी, मानस सिन्हा, मदन मोहन शर्मा, जयशंकर पाठक, चंद्रशेखर दुबे, दीनानाथ तिवारी, के एन त्रिपाठी और अन्य प्रमुख चेहरे शामिल थे.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमच्छरों के लार्वा खत्म करने को चलाया विशेष अभियान, फॉगिंग के साथ किया जा रहा स्प्रे 
    Next Article झारखंड के पेट्रोल पंपों में एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान, जानें किस दिन रहेंगे बंद

    Related Posts

    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.