Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Sep, 2025 ♦ 8:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राहुल गांधी को गो’ली मा’रने वाली भाषा पर बवाल, कांग्रेस ने भाजपा से की कड़ी कार्रवाई की मांग
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी को गो’ली मा’रने वाली भाषा पर बवाल, कांग्रेस ने भाजपा से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भाजपा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : केरल के एक निजी चैनल में भाजपा के पैनलिस्ट प्रवक्ता पिंटू महादेव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ “छाती में गोली मारने” जैसी आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस बयान को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर सीधा हमला बोला है। कांग्रेस मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने पलटवार करते हुए कहा कि यह न केवल लोकतंत्र के खिलाफ है, बल्कि देश की संवैधानिक राजनीति पर भी सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि राजनीति में विचारों का मतभेद स्वीकार्य है, लेकिन किसी जनप्रिय नेता के खिलाफ हिंसा का आह्वान करना फासीवादी सोच को दर्शाता है।

    मुंजनी ने कहा… यह वही जहरीली मानसिकता है जिसने महात्मा गांधी की हत्या करवाई थी। आज वही भाषा फिर से दोहराई जा रही है। राहुल गांधी को गोली मारने की बात करने वाले दरअसल भारत की आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। यह बयान सिर्फ राहुल गांधी के खिलाफ नहीं है, बल्कि उन सभी युवाओं के खिलाफ है जो बेरोज़गारी, महंगाई और नफरत की राजनीति पर सवाल उठाते हैं।

    कांग्रेस ने साफ कहा कि यदि भाजपा इस बयान से खुद को अलग नहीं करती और प्रवक्ता पर तत्काल कार्रवाई नहीं करती, तो माना जाएगा कि यह हिंसक सोच पार्टी की आधिकारिक नीति का हिस्सा है।

    कांग्रेस ने रखी तीन मांगें

    1. भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए।
    2. भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।
    3. मीडिया संस्थान ऐसे लोगों को मंच न दें, जो देश में हिंसा और गृहयुद्ध जैसी भाषा बोलते हैं।

    कांग्रेस ने कहा कि भारत डरने वाला नहीं है और राहुल गांधी की आवाज़ न तो गोली से दबेगी, न धमकी से। बल्कि, उनकी आवाज़ और बुलंद होगी।

    Also Read : ह’त्या से पहले विधायक प्रतिनिधि की पत्नी का हुआ था रे’प, आरोपी गिरफ्तार

    Congress demands strict action from BJP over Rahul Gandhi's language of shooting कांग्रेस ने भाजपा से की कड़ी कार्रवाई की मांग राहुल गांधी को गोली मारने वाली भाषा पर बवाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंद मकान को दिखाकर ठग लिए 89 लाख, पुलिस ने महिला समेत 6 को किया गिरफ्तार
    Next Article एक अक्टूबर से स्पीड पोस्ट महंगा, नए फीचर्स के साथ होगी और सुरक्षित डिलीवरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    माओवादियों का ऐलान – 8 से 14 अक्टूबर तक प्रतिरोध सप्ताह, 15 को पांच राज्य बंद

    September 29, 2025
    झारखंड

    सांसद महुआ माजी के सुरक्षाकर्मी ने दिखाई ईमानदारी, लौटाया रुपये और सोने की चेन से भरा पर्स

    September 29, 2025
    झारखंड

    बोकारो के सेक्टर 2/C मैदान में दुर्गा पूजा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ…

    September 29, 2025
    Latest Posts

    माओवादियों का ऐलान – 8 से 14 अक्टूबर तक प्रतिरोध सप्ताह, 15 को पांच राज्य बंद

    September 29, 2025

    सांसद महुआ माजी के सुरक्षाकर्मी ने दिखाई ईमानदारी, लौटाया रुपये और सोने की चेन से भरा पर्स

    September 29, 2025

    बोकारो के सेक्टर 2/C मैदान में दुर्गा पूजा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ…

    September 29, 2025

    बुधवा उरांव ह’त्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, 5.40 लाख कैश और स्कूटी बरामद

    September 29, 2025

    एक अक्टूबर से स्पीड पोस्ट महंगा, नए फीचर्स के साथ होगी और सुरक्षित डिलीवरी

    September 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.