Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 3:16 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कांग्रेस उम्मीदवार यशस्विनी बोली, झारखंड में 18 साल बीजेपी का शासन फिर भी नहीं हुआ विकास
    झारखंड

    कांग्रेस उम्मीदवार यशस्विनी बोली, झारखंड में 18 साल बीजेपी का शासन फिर भी नहीं हुआ विकास

    Team JoharBy Team JoharMay 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार यशस्विनी सहाय ने शनिवार को कांग्रेस भवन में मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज महिलाएं सुरक्षित नहीं है, युवा बेरोजगार है. आज लोगों को दिख रहा है कि सच क्या है. घर चलाना महिलाओं के लिए चुनौती बन गया है. महंगाई ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है. प्रधानमंत्री पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी ने मार्केटिंग तो अच्छी की थी, लेकिन जैसे प्रोडक्ट की उम्मीद थी वह लोगों को नहीं दे पाए. वहीं रांची को लेकर उन्होंने कहा कि झारखंड को अलग राज्य बने हुए 24 साल हो गए. जिसमें से 18 साल तक यहां बीजेपी का शासन था. लेकिन जितना विकास होना चाहिए था, वह नहीं हो सका. उन्होंने कहा कि अगर मैं सांसद बनती हूं तो पार्टी के बड़े नेताओं के साथ मिलकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय स्थापित करूंगी. एक ब्रिज के रोल में यहां का विकास मेरी प्राथमिकता में होगी.

    यशस्विनी ने कहा कि मोदी के 10 साल के कार्यकाल में महिलाएं बिलकुल सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने कहा कि हम महिलाओं के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे. रांची को इंडस्ट्रियल हब माना जाता था, लेकिन आज स्थिति बिलकुल उलटी है. उन्होंने कहा कि यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी) अभी तक देश में मौलिक अधिकार नहीं बना है. पेपर लीक के मामले सामने आए है. कांग्रेस के न्याय पत्र में स्पष्ट है कि सरकार बनी तो सशक्त कानून बनाया जायेगा. वहीं एचईसी पर कहा कि इसे बेचने की तैयारी चल रही है. एचईसी को हमें बचाने की जरूरत है.

    उम्मीदवार कांग्रेस झारखंड यशस्विनी सहाय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम के बयान पर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी का पलटवार, बोले-राहुल गांधी शहजादे नहीं शहीदजादे
    Next Article ह्यूमन ट्रैफिकिंग के लिए काम करने वाले एनजीओ संचालकों के साथ डीजी ने की बैठक, दिए निर्देश

    Related Posts

    झारखंड

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.