मांडर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नेहा शिल्पी तिर्की ने भाजपा की गंगोत्री कुजूर को हराया

रांची : मांडर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की गंगोत्री कुजूर को हरा दिया है।

21 राउंट की मतगणना में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहा को कुल 95062 मत मिले हैं। वहीं गंगोत्री कुजूर को 71545 मत मिले। गंगोत्री कुजूर ने शिल्पी नेहा तिर्की को गले मिलकर बधाई दी। 

इसके बाद भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजुर् मतगणना स्थल से निकल गई हैं। उन्होंने कहा कि 8000 वोटर वोट देने से वंचित रह गए। उन्होंने मतगणना को लेकर सवाल भी उठाया। इसकी लिखित शिकायत भी की।

कहा कि जनता का फैसला मान्य है। हार की जिम्मेदारी लेती हूं। संगठन के लिए काम करती रहूंगी। जनता का साथ मुझे मिला है। बेटी की जीत के बाद पिता ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि बेटी ने पिता की जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया।