Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अपराधिक रवैया अपना रहे हैं कांग्रेस प्रत्याशी, एसपी से मांगी अतिरिक्त सुरक्षा: सीता सोरेन
    झारखंड

    अपराधिक रवैया अपना रहे हैं कांग्रेस प्रत्याशी, एसपी से मांगी अतिरिक्त सुरक्षा: सीता सोरेन

    Team JoharBy Team JoharNovember 19, 2024Updated:November 19, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: मतदान आरंभ होने में अभी कुछ ही घंटे बाकी हैं. वहीं दूसरी तरफ मतदाताओं को रिझाने से लेकर उन्हें धमकाने तक के समाचार प्रकाश में आ रहे हैं. मंगलवार देर शाम को अपने आवासीय कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी पर अपराधिक प्रवृत्ति अपने का आरोप लगाते हुए जिला पुलिस प्रशासन से अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है. सीता सोरेन ने बताया कि अभी कुछ देर पहले ही इरफान अंसारी का सोशल मीडिया पर जो बयान आया है उससे उनके अंदर जो भय है वह साफ दिखाई दे रहा है, जिस कारण वह लगातार यहां के बहू बेटियों की बेइज्जती करते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह से इरफान ने चुनाव जीतने के लिए षड्यंत्रकारी रवैया अपनाया है उससे उन्हें हमदर्दी के बजाय घृणा मिलने वाली है. सीता सोरेन ने कहा कि उन्माद फैलाना षड्यंत्र करना और गलत तरीके से किसी को फसाना हमारा आचरण नहीं है. ना तो भाजपा ऐसा करती है, ना हम करते हैं और ना हमारे कार्यकर्ता, लेकिन उसके बावजूद भी इरफान अंसारी भाजपा पर और मेरे ऊपर तरह-तरह का आरोप लगाकर लोगों के बीच पार्टी को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं के पास बेशुमार काला धन है, जिसमें इरफान अंसारी भी शामिल हैं. आज पूरे क्षेत्र में इरफान अंसारी के गुंडे बाइक और स्कॉर्पियो में घूम-घूम कर लोगों के बीच पैसा बांटने का काम कर रहे हैं.

    उन्होंने कहा कि चुकी उनके पास दौलत की कोई कमी नहीं है, इन्होंने जो भी काला धन अर्जित किया है उसे इस चुनाव में लूटा रहे हैं. कहा कि बीते कई दिनों से कुछ असामाजिक तत्व टाइप के लोग कार्यालय परिसर में आकर बेवजह का हंगामा खड़ा करवा रहे हैं जिससे मुझे भी भय होने लगा है. यही कारण है कि हमने पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर अतिरिक्त सुरक्षा देने की मांग की है. सीता सोरेन ने प्रशासन पर भी आरोप लगाया कि आज जिला प्रशासन इरफान अंसारी का साथ दे रहा है, जिसके चलते हमें यहां हर तरह से परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है. क्षेत्र में लगे भाजपा के झंडे को हटा दिया जा रहा है, जबकि उनके बड़े-बड़े होर्डिंग सड़क के किनारे लगे हुए हैं और प्रशासन उसे पर कतई भी ध्यान नहीं दे रही है. हमारे राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के जितने भी कार्यक्रम की हमने स्वीकृति मांगी थी वह सब रद्द कर दिए गए, हमें कोई परमिशन नहीं मिला.

    महिलाओं के चरित्र को लेकर इरफान अंसारी द्वारा किए गए टिप्पणी के बाबत सीता सोरेन ने कहा कि इरफान अंसारी ऐसा कर सकते हैं, क्योंकि उनकी सोच ही ऐसी है.कहां कि इरफान ने पूर्व में भी मेरे प्रति अभद्र टिप्पणी की थी, मेरी बेटियों को लेकर भी गलत बात बोले थे और आज क्षेत्र की महिलाओं की भी इज्जत उतारने का काम कर रहे हैं. सीता सोरेन ने कहा कि मेरे प्रत्याशी बनने के बाद से ही इरफान काफी भयभीत है और इसी कारण अभद्र टिप्पणी करते हैं और प्रशासन की मदद से हमें परेशान कर करने का काम कर रहे हैं.

    अभद्र टिप्पणी असामाजिक तत्व इंडिया गठबंधन इरफान अंसारी कांग्रेस प्रत्याशी काला धन चुनाव प्रचार जामताड़ा जिला प्रशासन झंडा हटाना पुलिस प्रशासन भाजपा प्रत्याशी मतदान महिलाओं की सुरक्षा राजनीतिक आरोप सीता सोरेन सुरक्षा की मांग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article38 विधानसभा के 14218 बूथों पर सुबह सात बजे से होगा मतदान : के रवि कुमार
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया बूथों का निरीक्षण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.