Ranchi : रांची जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता बी.के. राय के निधन के बाद सोमवार को रांची सिविल कोर्ट में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान वकीलों और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि दी। शोक सभा के दौरान सिविल कोर्ट परिसर में मौजूद सभी अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा और बी.के. राय की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर माहौल काफी भावुक रहा।
न्यायिक कार्य रहे स्थगित
श्रद्धांजलि सभा के कारण आज रांची सिविल कोर्ट में सभी न्यायिक कार्य स्थगित रहे। वकीलों ने आपसी सहमति से पूरे दिन कोर्ट कार्य नहीं करने का निर्णय लिया। रांची जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों ने बी.के. राय के निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वकीलों ने कहा कि उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन से पूरे अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर है। सहकर्मियों ने उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली को प्रेरणादायक बताया।
Also Read : बोकारो ट्रेजरी स्कैम में एक्शन तेज, होम गार्ड जवान गिरफ्तार


