Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Oct, 2025 ♦ 10:25 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मांडर और बेड़ो में जल्द ही चालू होगा कोल्ड स्टोरेज : दीपिका पाण्डेय
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर और बेड़ो में जल्द ही चालू होगा कोल्ड स्टोरेज : दीपिका पाण्डेय

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: कृषि एवं सहकारिता मंत्री दीपिका पाण्डेय ने कहा कि मांडर विधानसभा क्षेत्र में किसानों से जुड़ी समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जायेगा. उन्होंने कहा कि मांडर एवं बेड़ो के सरकारी कोल्ड स्टोरेज को जल्द ही चालू करने का प्रयास किया जायेगा. मांडर में अपने दौरे के क्रम में दीपिका पाण्डेय सबसे पहले मांडर पहुंची. जहां मांडर चौक पर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया. उनके साथ मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की भी थी. मांडर प्रखण्ड के बूढ़ाखोखरा में कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने संवेदक से बातचीत की और सभी तकनीकी समस्याओं की जानकारी लेने के बाद उन्होंने कहा कि जल्द ही निर्माण कार्यों को पूरा किया जायेगा. इसके साथ ही कोल्ड स्टोरेज में बिजली आदि की व्यवस्था भी अविलम्ब की जायेगी.
    मांडर के बाद कृषि मंत्री बेड़ो पहुंची जहां केशा मोड़ पर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया. केशा मोड़ पर उन्होंने एक कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया और वहाँ की व्यवस्था को देखा. उसके बाद वह बाजारटांड पहुंची. जहा उन्होंने कोल्ड स्टोरेज को जल्द शुरू करने का निर्देश दिया.

    नेहा ने कृषि मंत्री से किया आग्रह

    इस अवसर पर मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि मंत्री से अनुरोध किया कि वह मांडर, बेड़ो, ईटकी, लापुंग एवं चान्हो क्षेत्र के किसानों की समस्याओं का अविलंब समाधान करें. श्रीमती तिर्की ने कृषि मंत्री को जानकारी दी कि प्राकृतिक आपदाओं के साथ-साथ अन्य समस्याओं से भी यहाँ के किसानों विशेषकर महिला किसानों को जूझना पड़ रहा है और इसका खामियाजा उन्हें पारिवारिक स्तर पर उठाना पड़ रहा है. इस अवसर पर भवन निर्माण विभाग के अनेक अभियंता और अनेक वरिष्ठ सरकारी पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

    ये रहे मौजूद

    आज के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक ग्रामीण जिला अध्यक्ष शमीम अख्तर, प्रखण्ड अध्यक्ष मंगा उरांव, विधायक प्रतिनिधि जमील मल्लिक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आबिद अंसारी, तबारक खान, शमसुल शेख, सरीता तिग्गा, तेतरी उरांव, अबुजर अंसारी, फारुक खान जबकि बेड़ो में विशेष रूप से प्रखण्ड अध्यक्ष करमा उरांव, मुदस्सिर हक, पंचू मिंज, बुधराम लोहरा, मो. शमसाद, देवनिश तिग्गा, मनकु कुजूर, अशामनी मिंज सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही.

    अल्पसंख्यक ग्रामीण जिला अध्यक्ष शमीम अख्तर कांग्रेस नेता कांग्रेस पदाधिकारी किसानों की समस्याएं किसानों की समस्याओं का समाधान कृषि एवं सहकारिता मंत्री दीपिका पाण्डेय केशा मोड़ कोल्ड स्टोरेज शुरू करने का निर्देश ग्रामीणों का स्वागत निर्माण कार्य पारिवारिक स्तर पर खामियाजा प्राकृतिक आपदाएं बाजारटांड बिजली व्यवस्था बूढ़ाखोखरा कोल्ड स्टोरेज बेड़ो भवन निर्माण विभाग के अभियंता महिला किसान मांडर चौक मांडर विधानसभा क्षेत्र रांची विधायक शिल्पी नेहा तिर्की सरकारी कोल्ड स्टोरेज सरकारी पदाधिकारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछत पर खड़ी लड़कियों का वीडियो बनाना पड़ गया महंगा, गांव वालों ने कर दी धुनाई
    Next Article सरायकेला में अपहरण के बाद डॉक्टर की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    रातू रोड फ्लाईओवर के पिलर्स पर झारखंडी कला की झलक, जल्द शुरू होगी सोहराई पेंटिंग

    October 31, 2025
    झारखंड

    अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूर, तीन महीने से नहीं मिली मजदूरी, घर लौटने की लगाई गुहार

    October 31, 2025
    झारखंड

    रांची एयरपोर्ट से उड़ानों में विस्तार, जल्द शुरू होगी जयपुर-गोवा वाया रांची सेवा

    October 31, 2025
    Latest Posts

    रातू रोड फ्लाईओवर के पिलर्स पर झारखंडी कला की झलक, जल्द शुरू होगी सोहराई पेंटिंग

    October 31, 2025

    शेयर बाजार में हल्की बढ़त, सेंसेक्स 218 अंक चढ़ा, निफ्टी 50 अंक ऊपर

    October 31, 2025

    अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूर, तीन महीने से नहीं मिली मजदूरी, घर लौटने की लगाई गुहार

    October 31, 2025

    मोकामा में चुनावी बवाल : जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह पर ह’त्या का आरोप

    October 31, 2025

    अब बिना जानकारी दिए बैंक नहीं काट सकेंगे FASTag कनेक्शन, NHAI ने जारी किए नए नियम

    October 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.