Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम» मौर्य एक्सप्रेस से कोकीन और विदेशी शराब जब्त, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार
    क्राइम

     मौर्य एक्सप्रेस से कोकीन और विदेशी शराब जब्त, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2024Updated:October 13, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर रेल थाने की टीम ने मौर्य एक्सप्रेस के ए-वन कोच से कोकीन और टेट्रा पैक में विदेशी शराब बरामद की है. इस मामले में ए-वन कोच के अटेंडेंट धनंजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है. प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे सोनपुर स्थित रेल कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उसके पास से एक मोबाइल फोन और कोच अटेंडेंट का आइकार्ड भी मिला है. धनंजय का संबंध आरा के तरारी थाना क्षेत्र के बरसी धनगांव से है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह पहली बार है जब मुजफ्फरपुर जंक्शन पर किसी ट्रेन से इतनी बड़ी मात्रा में कोकीन जब्त की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 12 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है. इससे पहले जंक्शन पर सोना, चांदी, गांजा और विदेशी सिगरेट जैसी चीजें भी जब्त की जा चुकी हैं. इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. दारोगा जयप्रकाश को जांच की जिम्मेदारी दी गई है. पुलिस ने लिंकेज के आधार पर तफ्तीश शुरू कर दी है और जब्त कोकीन की जांच क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला में कराई जाएगी. धनंजय ने पूछताछ में बताया कि उसे ओडिशा के झाड़सागुडा स्टेशन पर एक युवक ने एक पैकेट दिया था, जिसके बदले उसे मोटी रकम दी गई. उसे यह सामान देवरिया सदर स्टेशन पर एक व्यक्ति को सौंपना था. पुलिस की तलाशी के दौरान धनंजय घबरा गया और कोकीन के पैकेट को कंबल-चादर के बीच से निकालकर पुलिस को सौंप दिया.

     

    12 करोड़ अंतरराष्ट्रीय बाजार आरा ओड़िशा कोकीन गिरफ्तारी जांच झाड़सागुडा तरारी तस्करी देवरिया सदर स्टेशन धनंजय कुमार न्यायिक हिरासत पुलिस कार्रवाई बरसी धनगांव बिहार मादक पदार्थ अधिनियम मुजफ्फरपुर मौर्य एक्सप्रेस रेल थाने विदेशी शराब सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछपरा में हाथी ने एक को कुचलकर मार डाला, प्रतिमा विसर्जन जुलूस में भगदड़
    Next Article विजयादशमी मेला देख लौट रही बच्ची के साथ दरिंदगी, चिमनी के पास बेहोशी की हालत में हुई बरामद

    Related Posts

    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    Latest Posts

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.