Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड दौरे पर कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, सीएम हेमंत से की मुलाकात और…
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड दौरे पर कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, सीएम हेमंत से की मुलाकात और…

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 12, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोयला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अपने झारखंड दौरे के दूसरे दिन कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सबसे पहले मंत्री खेलगांव, होटवार स्थित जेएसएसपीएस (Jharkhand State Sports Promotion Society) पहुंचे, जहां उनका प्रशिक्षुओं ने पौधा भेंटकर स्वागत किया। मौके पर मंत्री ने जेएसएसपीएस के बच्चों और उनके प्रशिक्षकों से बातचीत और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

    इसके बाद मंत्री ने हाल ही में स्थापित फिजियोथेरेपी सेंटर का अवलोकन किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर सितंबर माह में जन्मदिन मनाने वाले 16 बच्चों के साथ मंत्री ने केक काटा, उन्हें शुभकामनाएं दी और उपहार भेंट किए। बच्चों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि वे बेहतर से बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और राज्य का नाम रोशन करें।

    बता दें कि जेएसएसपीएस में हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, तैराकी, बॉक्सिंग, कुश्ती, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और तीरंदाजी जैसे 11 खेलों की आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हैं। जेएसएसपीएस, सीसीएल और झारखंड सरकार की संयुक्त पहल है। इन खिलाड़ियों ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय पदक, 262 राष्ट्रीय पदक और 1352 राज्य पदक जीते हैं।

    इसके बाद मंत्री ने रांची में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने सीसीएल के नवनिर्मित एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र (ICCC) का जिक्र करते हुए खदानों में आधुनिक तकनीक अपनाने और सुविधाओं को बढ़ावा देने की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि कोयला मंत्रालय का उद्देश्य केवल आर्थिक लाभ नहीं है, बल्कि देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करना और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना है।

    मंत्री ने इसके बाद भारतीय खान ब्यूरो (IBM), रांची के नवनिर्मित क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने चतरा स्थित सीसीएल के मगध संघमित्रा क्षेत्र का दौरा किया। वहां स्थानीय लोगों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। मंत्री ने खदान का जायजा लिया, चल रही खनन गतिविधियों को समझा और उचित दिशा-निर्देश दिए।

    इस अवसर पर मंत्री ने विस्थापित 24 लोगों को नौकरी के लिए इंटरव्यू लेटर सौंपे। उन्होंने सीसीएल की महिला कर्मचारियों और सफाई कर्मियों से बातचीत की, उनकी जीवनशैली और चुनौतियों को समझा और उनके साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान मगध संघमित्रा क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

    मंत्री ने अधिकारियों के साथ उत्पादन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और क्षेत्र में उपस्थित श्रमिक और श्रमिक संघों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनके विचार सुने। उनके साथ केंद्रीय कोयला मंत्रालय और CCL-CIL के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

    दौरे के समापन पर मंत्री की झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात हुई। बैठक में कोयला, नए खदानों और श्रमिक उत्थान से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर विचार-विमर्श किया गया।

    Also Read : भाजपा के आरोप बेबुनियाद, बालू घाट प्रबंधन में पारदर्शिता लाने को प्रतिबद्ध हेमंत सरकार : विनोद पांडेय

    Coal Minister G. Kishan Reddy on Jharkhand tour met CM Hemant and... झारखंड दौरे पर कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी सीएम हेमंत से की मुलाकात और...
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार से बंगाल जा रहा प्रतिबंधित मांस रांची में पकड़ाया… जानें कैसे
    Next Article बोकारो जिला प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश, अनुशासन, पारदर्शिता और योजनाओं के सही तरीके से काम पर जोर…

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.