Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीएम नीतीश कुमार ने लिया पटना मेट्रो का जायजा, प्रोजेक्ट तेजी से पूरा करने का निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम नीतीश कुमार ने लिया पटना मेट्रो का जायजा, प्रोजेक्ट तेजी से पूरा करने का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharJuly 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अधिकारियों को पटना मेट्रो रेल परियोजना का कार्य तेजी के पूर्ण करने का निर्देश दिया. बुधवार को पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के दौरान उन्होंने राजेंद्र नगर, मोइनुलहक स्टेडियम, मलाही पकड़ी, खेमनीचक, पहाड़ी पर, जीरो माइल और आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्ययोजना के अनुरूप पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें ताकि जल्द से जल्द लोगों को इसका लाभ मिले. उन्होंने कहा कि मेट्रो का निर्माण कार्य हो जाने से पटना के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी.

    निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण किया

    इससे पहले बिहार संग्रहालय तथा पटना संग्रहालय को जोड़नेवाले निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया. बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने टनल से बिहार संग्रहालय में प्रवेश की व्यवस्था, पार्किंग, पर्यटकों को मिलनेवाली अन्य सुविधाओं आदि के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि टनल निर्माण का कार्य जल्द पूर्ण करें, जिससे बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय के दर्शक आसानी से एक-दूसरी जगह जाकर प्रदर्शों का अवलोकन कर सकें. बिहार संग्रहालय अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है. पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय में बड़ी संख्या में पर्यटक आते रहते हैं. पटना संग्रहालय का विस्तारीकरण और उन्नयन कार्य बेहतर ढंग से किया जा रहा है. दोनों संग्रहालयों के बीच टनल निर्माण कार्य पूर्ण होने से पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी. पर्यटकों की संख्या को देखते हुए पार्किंग और अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करें. आसपास के क्षेत्र में वृक्षारोपण कराएं ताकि क्षेत्र हरा-भरा और आकर्षक दिखे.

    पटना संग्रहालय एवं उसके विस्तारीकरण कार्य का भी जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित किचेन, भंडार, अस्थायी दीर्घा सभागार, कलेक्शन स्टोर, कंजर्वेशन लैब सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री के समक्ष पटना संग्रहालय के उन्नयन एवं विस्तारीकरण से संबंधित कार्य पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई. उन्होंने कहा कि यह पुराना संग्रहालय है. यहां पर कई महत्वपूर्ण पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक प्रदर्श रखे गए हैं. उनका रखरखाव और बेहतर ढंग से हो इसलिए भवन का विस्तारीकरण किया गया है. पटना संग्रहालय के जिस हिस्से में खुदाई कार्य किया जा रहा है, उसका भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए.

     

    नीतीश कुमार पटना प्रोजेक्ट मेट्रो सीएम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुहर्रम कमिटी के ताजिया जुलूस में युवाओं ने किया हैरतअंगेज प्रदर्शन
    Next Article सीएम ने विधि-व्यवस्था पर लगाई पुलिस अधिकारियों की क्लास, अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश

    Related Posts

    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.