Patna : बिहार में सत्ता की बागडोर फिर संभालने के बाद सीएम नीतीश कुमार पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। मुख्यमंत्री लगातार विभागों की समीक्षा बैठकें कर रहे हैं और प्रशासनिक मामलों की जानकारी ले रहे हैं। सीएम शुक्रवार सुबह-सुबह अचानक मुख्य सचिवालय पहुंचे और सचिवालय के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की और सचिवालय में चल रहे कामकाज का जायजा लिया। सीएम के अचानक आने से सचिवालय में हलचल मच गई। यह उनके सीएम बनने के बाद पहला अचानक दौरा है। इस निरीक्षण के समय कोई मंत्री उनके साथ मौजूद नहीं थे।

इससे पहले गुरुवार को सीएम ने मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग और निगरानी विभाग की समीक्षा बैठक की थी। बैठक में राज्य में प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता, कानून-व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रभावशीलता पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली और कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए।

Also Read : झारखंड सरकार ने JIGTSEATCCE-2025 भर्ती के लिए आमंत्रित किए आवेदन… जानें डिटेल्स
Also Read : प्रधानमंत्री मोदी आज गोवा में 550वें मठ स्थापना दिवस समारोह में होंगे
Also Read : कार-हाइवा टक्कर में 18 वर्षीय रीया कुमारी की मौ’त, परिवार के पांच लोग घायल
Also Read : मुफ्त नमक वितरण में देरी पर सरकार सख्त, अब टेंडर नहीं – केंद्रीय भंडार से सीधे खरीदेगी नमक

