Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुफ्त नमक वितरण में देरी पर सरकार सख्त, अब टेंडर नहीं – केंद्रीय भंडार से सीधे खरीदेगी नमक
    झारखंड

    मुफ्त नमक वितरण में देरी पर सरकार सख्त, अब टेंडर नहीं – केंद्रीय भंडार से सीधे खरीदेगी नमक

    Team JoharBy Team JoharNovember 28, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुफ्त
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : गरीबों को मुफ्त नमक देने में हो रही लगातार देरी को देखते हुए राज्य सरकार ने नमक खरीद की व्यवस्था बदलने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नमक वितरण योजना के तहत अब टेंडर प्रक्रिया के बजाय सीधे केंद्रीय लोक उपक्रम (केंद्रीय भंडार) से नमक खरीदा जाएगा। इसके लिए झारखंड वित्तीय नियमावली में शिथिलता दी जा रही है। खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और विभाग ने फाइल को राज्य योजना प्राधिकृत समिति के पास भेज दिया है।

    झारखंड में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत लगभग 67.84 लाख परिवार आते हैं। इन सभी परिवारों को सरकार हर महीने एक किलो रिफाइंड आयोडीन युक्त नमक मुफ्त देती है। अब तक तीन-तीन महीने के लिए टेंडर निकालकर नमक खरीदा जाता था, जिससे पूरी प्रक्रिया में देरी होती थी और समय पर नमक आपूर्ति नहीं हो पाती थी। केंद्रीय भंडार ने नमक की कीमत 10.72 रुपये प्रति किलो निर्धारित की है, जो अन्य कंपनियों से कम मानी गई है। मनोनयन के आधार पर नमक खरीद के लिए कैबिनेट की मंजूरी के बाद सरकार और केंद्रीय भंडार के बीच समझौता किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, इस व्यवस्था से हर महीने करीब 7 करोड़ रुपये और सालभर में लगभग 87 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में नमक आपूर्ति में काफी देरी हुई थी। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान लागू आचार संहिता के कारण टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जिससे लाखों लाभुकों को समय पर नमक नहीं मिल पाया। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने चार सहकारी संस्थाओं से दरें मांगी थीं और केंद्रीय भंडार का रेट सबसे कम पाया गया।

    वहीं दाल और चीनी की आपूर्ति अभी भी टेंडर प्रक्रिया के अधीन है। टेंडर पूरी होने में एक से दो महीने का समय और लग सकता है। टेंडर न होने के कारण पिछले 11 महीने से गरीब उपभोक्ताओं को दाल नहीं मिली है। जनवरी 2025 से अब तक पीडीएस दुकानों में चना दाल नहीं पहुंची है। चीनी की आपूर्ति भी रुकी हुई है, क्योंकि पुराने टेंडर को रद्द करने के बाद अभी तक नया टेंडर जारी नहीं किया गया है। सरकार राशन कार्डधारकों को 27 रुपये प्रति किलो चीनी और बीपीएल परिवारों को 1 रुपये प्रति किलो चना दाल उपलब्ध कराती है।

    Also Read : धोनी के साथ डिनर करके निकले कोहली और पंत, फैंस ने लिए जमकर फोटो

    Government cracks down on delays in free salt distribution; no more tenders; salt to be purchased directly from central reserves अब टेंडर नहीं - केंद्रीय भंडार से सीधे खरीदेगी नमक मुफ्त नमक वितरण में देरी पर सरकार सख्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधोनी के घर पर कोहली और पंत ने किया डिनर, फैंस ने लिए जमकर फोटो
    Next Article डीसी हमले के बाद ट्रंप प्रशासन सख्त, 19 देशों के ग्रीन कार्ड की जांच शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026
    क्राइम

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026
    Latest Posts

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.