Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jul, 2025 ♦ 9:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»CM नीतीश ने किया बापू टावर का उद्घाटन, बच्चों से की मुलाकात
    बिहार

    CM नीतीश ने किया बापू टावर का उद्घाटन, बच्चों से की मुलाकात

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के CM नीतीश कुमार ने आज यानी शुक्रवार को गर्दनीबाग स्थित नवनिर्मित बापू टावर के छठे तल पर प्रशासनिक कार्यालय का फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने बापू टावर का विस्तृत निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    CM ने बापू टावर का किया निरीक्षण

    निरीक्षण के दौरान CM ने भूतल पर स्थित ओरियेंटेशन हॉल, तीसरे और पांचवें तल पर विभिन्न दीर्घाओं में प्रदर्शों का अवलोकन किया। भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने उन्हें महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों और स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका से संबंधित प्रदर्शों की जानकारी दी। म्यूरल, कटआउट, स्क्रीन प्रोजेक्टर आदि के माध्यम से बापू के जीवन को दर्शाया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रेक्षागृह, प्रतीक्षा कक्ष, लाउंज, अनुसंधान केंद्र और आगंतुक सुविधाओं का भी जायजा लिया। CM ने कहा, “बापू टावर बहुत भव्य बना है और यह लोगों के लिए दर्शनीय है। यहां बापू की जीवनी, उनके विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी आसानी से समझ सकेगी। बिहार से गांधी जी के लगाव और स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका को बेहतर ढंग से प्रदर्शित किया गया है। इस परिसर को हरा-भरा और व्यवस्थित रखा जाए।”

    CM

    CM ने स्कूली बच्चों से मुलाकात कर बढ़ाया उत्साह

    निरीक्षण के दौरान CM ने बापू टावर का भ्रमण करने आए स्कूली बच्चों से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बच्चों से कहा, “बापू टावर को ध्यान से देखें, यह बहुत अच्छा बना है। महात्मा गांधी के जीवन और उनके कार्यों को समझें।” इस अवसर पर CM के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी और स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

    CM

    Also Read : लंदन में ललित मोदी और विजय माल्या कर रहे पार्टी, गाना गाते और मस्ती करते VIDEO VIRAL

    administrative office Bapu Tower inauguration Bihar CM Nitish Kumar. bihar government Gardanibagh Inspection Mahatma Gandhi memorial new construction plaque unveiling review of arrangements ribbon cutting गर्दनीबाग नया निर्माण निरीक्षण नीतीश कुमार प्रशासनिक कार्यालय फीता काटना बापू टावर उद्घाटन बिहार सरकार बिहार सीएम महात्मा गांधी स्मारक व्यवस्थाओं का जायजा शिलापट्ट अनावरण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलंदन में ललित मोदी और विजय माल्या कर रहे पार्टी, गाना गाते और मस्ती करते VIDEO VIRAL
    Next Article पलामू की 3.49 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की राशि मिली

    Related Posts

    बिहार

    PM मोदी का बिहार दौरा 18 को, महिलाओं और लड़कियों के लिए कर सकते हैं बड़ी घोषणा

    July 4, 2025
    बिहार

    BPSC 71वीं परीक्षा की तारीख में हुआ बदलाव, अब इस दिन होगी PT

    July 4, 2025
    ट्रेंडिंग

    पप्पू यादव ने 9 जुलाई को बिहार बंद का किया ऐलान, CM से की यह अपील

    July 4, 2025
    Latest Posts

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश की नाकाम, 30 IED बरामद

    July 4, 2025

    चाकुलिया में शिक्षा समिति की हुई बैठक, नौ हाई स्कूल होंगे प्लस टू में अपग्रेड…

    July 4, 2025

    PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार सहित अन्य सामान बरामद

    July 4, 2025

    डीसी कंचन सिंह की छलकी ममता, मंदिर में जख्मी पड़े बच्चे का तुरंत कराया इलाज

    July 4, 2025

    कोयला क्षेत्र पुलिस ड्यूटी मीट का समापन, बोकारो बना ओवरऑल चैंपियन

    July 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.