Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 4:25 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»सीएम नीतीश ने दी बड़ी सौगात, आशा और ममता कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा
    ट्रेंडिंग

    सीएम नीतीश ने दी बड़ी सौगात, आशा और ममता कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीतीश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले एक और बड़ी सौगात दी है। सीएम ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है। आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय अब 1,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये और ममता कार्यकर्ताओं का प्रति प्रसव मानदेय 300 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है।

    सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा, “नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से हमने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में आशा और ममता कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके योगदान को सम्मान देते हुए उनके मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया गया है।”

    नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से हमलोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आशा तथा ममता कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में…

    — Nitish Kumar (@NitishKumar) July 30, 2025

    आशा को 3,000, ममता को 600 रुपये प्रति प्रसव

    सीएम ने कहा कि इस बढ़ोतरी से आशा और ममता कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और सुदृढ़ होंगी। आशा कार्यकर्ताओं को अब 1,000 रुपये के बजाय 3,000 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी, जबकि ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपये की जगह 600 रुपये दिए जाएंगे।

    ममता कार्यकर्ताओं की लंबे समय से थी मांग

    पिछले कुछ वर्षों से बिहार राज्य ममता कार्यकर्ता संघ मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहा था। ममता कार्यकर्ताओं की नियुक्ति पहली बार 21 अगस्त 2008 को हुई थी, तब प्रति प्रसव 100 रुपये दिए जाते थे। बाद में इसे बढ़ाकर 300 रुपये किया गया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने इसे अपर्याप्त बताते हुए महंगाई के आधार पर बढ़ोतरी की मांग की थी। अब सीएम के इस फैसले से ममता कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत मिली है।

    आशा और ममता कार्यकर्ताओं की भूमिका

    ममता कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं और सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव के बाद मां और नवजात शिशु को सेवाएं प्रदान करती हैं। वहीं, आशा कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, परिवार नियोजन और बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

    Also Read : BREAKING : रांची से अपहृत 9 साल की बच्ची 2 घंटे में सकुशल बरामद, पुलिस की दबिश के कारण मिली सफलता

    Bihar news bihar patna news CM Nitish gave a big gift CM Nitish increased the honorarium of Asha and Mamta workers patna news पटना न्यूज बिहार न्यूज बिहार पटना न्यूज़ सीएम नीतीश ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा सीएम नीतीश ने दी बड़ी सौगात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं और वज्रपात की भी चेतावनी
    Next Article आदिवासी महोत्सव 2025 : IPRD के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी ने हरी झंडी दिखा किया जागरूकता रथ को रवाना

    Related Posts

    खेल

    भारत ने फिर ठुकराया पाकिस्तान से मुकाबला, WCL सेमीफाइनल रद्द

    July 30, 2025
    ट्रेंडिंग

    Land For Job Case : लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, खारीज हुआ यह आवेदन

    July 30, 2025
    बिहार

    एनडीए सरकार भ्रष्टाचार की गंगोत्री बन चुकी है : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

    July 30, 2025
    Latest Posts

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने जामताड़ा परिसदन में पदाधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक

    July 30, 2025

    राष्ट्रपति के रांची आगमन से पूर्व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आईजी ने पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को दी ब्रीफिंग

    July 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.