Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दो होनहार महिला हॉकी खिलाड़ियों के आशियाने का सपना सच कर गये CM हेमंत सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    दो होनहार महिला हॉकी खिलाड़ियों के आशियाने का सपना सच कर गये CM हेमंत सोरेन

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 29, 2025No Comments6 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आज उत्साह का दिन है। राज्य की दो होनहार हॉकी खिलाड़ी बेटियों का सम्मानित किया जा रहा है। हमारी बेटियों ने अपने हुनर और काबिलियत से सिर्फ राज्य का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। पिछले कई दशकों से झारखंड की बेटियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश और दुनिया में अलग पहचान बनाई है। अपने प्रदर्शन की बदौलत कई बार हमारी बेटियों ने लोगों को आश्चर्यचकित किया है कि झारखंड जैसे पिछड़े और आदिवासी बहुत क्षेत्र जहां सीमित संसाधनों में तैयारी कर इतनी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। CM ने कहा कि कई ऐसे मौकों पर देखने को मिला कि राज्य के खिलाड़ियों ने देश और दुनिया में अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया है। मौका था झारखंड एवं देश का नाम रोशन करने वाली ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को जमीन के कागजात सौंपने का। इन दोनों स्टार हॉकी खिलाड़ियों को राजधानी रांची के हरमू स्थित आवासीय कॉलोनी में 3750 वर्ग फीट भूखंड आवंटित किया गया है। CM हेमंत सोरेन ने दोनों खिलाड़ियों के प्वलॉट के कागजात देकर उनके सपनों को साकार कर दिया है।

    CM हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने खेल पर फोकस करते हुए नई रास्ता तलाशने का काम किया है, जिससे यहां के युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने रांची में हॉकी के अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ-साथ कई बड़ी-बड़ी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सफलतापूर्वक कर दिखाया है। ऐसे खेल आयोजनों से यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतर मौका मिल रहा है। खेल स्वस्थ मानसिकता को विकसित करने का एक बेहतर माध्यम है।

    राज्य सरकार ने वादा पूरा किया

    CM हेमंत सोरेन ने कहा कि सलीमा टेटे एवं निक्की प्रधान को रांची में भूखंड देने का निर्णय हमारी सरकार का ही था। आज ये वादा हम पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भूखंड देने के साथ-साथ यह भी घोषणा किया कि इन दोनों खिलाड़ियों को अपना आशियाना बनाने के लिए राज्य सरकार खेल नीति के तहत 35-35 लाख रुपए उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय के साथ भले हमारी ये स्टार बेटियां आर्थिक रूप से मजबूत हुई हों, परंतु संघर्ष के दिनों में जब मैं इनके गांव-घर पहुंचा था तब इनकी आर्थिक स्थिति को देखा था, उसी समय किया गया वादा आज मैं पूरा कर रहा हूं। आज हमारी इन बेटियों को मिल रहा सम्मान राज्य के अन्य बेटियों एवं युवा वर्ग के लिए आशा और अवसर का प्रतीक बनेगा, इनसे प्रेरित होकर राज्य के अन्य खिलाड़ी अपने हुनर और प्रदर्शन को बेहतर करने का काम करेंगे।

    राज्य की पहचान सिर्फ खनिज संपदा से नहीं बल्कि बेहतरीन खिलाड़ियों से भी है

    CM हेमंत सोरेन ने कहा कि यह बात सही है कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य विभिन्न चुनौतियों से गुजरा, लेकिन अब इस राज्य को हमारी सरकार एक बेहतर दिशा की ओर आगे बढ़ा रही है। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि पहले झारखंड सिर्फ खनिज संपदाओं के लिए ही पहचाना जाता था, लेकिन हमारा मानना है कि हमारी पहचान सिर्फ खनिज संपदाएं नहीं बल्कि एक बेहतर मानव संसाधन एवं स्टार खिलाड़ियों के रूप में भी हो, यही कारण हमारी सरकार ने यहां के युवाओं और खिलाड़ियों को एक बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण नीतियों का निर्धारण किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में अभी राज्य की स्टार हॉकी प्लेयर सुश्री सलीमा टेटे एवं सुश्री निक्की प्रधान के संघर्षों से सफलता की कहानी ऑडियो -विजुअल के माध्यम से दिखाई गई जिसमें हमारी भी कुछ तस्वीरें हैं, हमारी यह तस्वीरें उस समय की है जब हम सरकार में नही थे। इन बेटियों से हमारी मुलाकात तब हुई थी जब ये भी अपने मंजिल को हासिल करने के लिए मेहनत और संघर्ष कर रहे थे और मैं भी अपनी मंजिल को पाने के लिए संघर्ष और मेहनत कर रहा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय के साथ हम सभी अपने रास्ते पर आगे बढ़ते रहे और आज अपने-अपने मंजिल पर पहुंचे हैं।

    मेहनत हमेशा रंग लाती है

    CM हेमंत सोरेन ने कहा कि बड़े -बुजुर्गों ने हमें यह सिखाया है कि मेहनत हमेशा रंग लाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने का कोई शॉर्टकट रास्ता नही होता है। मुख्यमंत्री ने राज्य के युवाओं से अपील किया कि अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर परिश्रम, त्याग और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत है तभी सर्वोच्च स्थान पर पहुंचा जा सकता है। आप सभी जिस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, एक निर्धारित लक्ष्य के साथ आगे बढ़े हमारी सरकार सदैव आपके साथ खड़ी रहेगी।

    हमारी सरकार ने बेहतर खेल पॉलिसी बनायी

    CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों ने विगत कई वर्षों से अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन किया है। हमारी सरकार ने राज्य में एक बेहतर खेल पॉलिसी बनाकर खिलाड़ियों को हर संभव मदद और प्रोत्साहित कर रही है। कई राज्य अपने सीमित संसाधनों की वजह से जाना जाता है, इन्हीं सीमित संसाधनों से संघर्ष के रास्ते इन राज्यों ने अपनी अलग पहचान भी बनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर ने झारखंड की भूमि को खनिज संपदाओं से नवाजा है, पिछले 100 वर्षों से अधिक समय से यहां खनिज संपदाओं पर काम किया जा रहा है लेकिन विडंबना यह है कि इन खनिज संपदाओं का विशेष लाभ राज्यवासियों को नहीं मिला पाया।

    सलीमा टेटे एवं निक्की प्रधान ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

    मौके पर सलीमा टेटे एवं निक्की प्रधान ने CM हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। सलीमा टेटे ने कहा कि आज बहुत अच्छा लग रहा है। CM ने जो वादा किया था आज उन्होंने पूरा किया। सलीमा टेटे ने कहा कोई भी काम दिल से करने पर मंजिल एक दिन जरूर मिलती है। हाल के दिनों में रांची में महिला हॉकी इंडिया लीग का सफल आयोजन हुआ था । CM हेमंत सोरेन भी मैच देखने के लिए पधारे थे और काफी खुश थे। CM आप इसी तरह हमेशा मुस्कुराते रहिए और हम जैसे खिलाड़ियों को सपोर्ट करते रहिए। आपका धन्यवाद! मौके पर सुश्री निक्की प्रधान ने कहा कि वर्ष 2021 में मेरा पहला ओलंपिक पार्टिसिपेशन के बाद जब हम रांची पहुंचे थे तब CM हेमंत सोरेन ने इसी सभागार में जमीन देने का वादा किया था। आज उन्होंने अपना वादा पूरा किया। अब मेरा रांची में अपना घर होने का सपना पूरा हो रहा है। मुख्यमंत्री को तहे दिल से धन्यवाद! इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथिगणों द्वारा दोनों खिलाड़ियों के कोच, माता-पिता सहित अन्य परिजनों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

    ये रहे मौजूद

    इस अवसर पर पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक राजेश कच्छप, विधायक भूषण बाड़ा, मुख्य सचिव अलका तिवारी, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

    Also Read : 2014 का बदला 2025 में, SSP नें क्या कहा.. जानिये

    CM Hemant Soren made the dream of housing for two promising women hockey players come true दो होनहार महिला हॉकी खिलाड़ियों के आशियाने का सपना सच कर गये CM हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article2014 का बदला 2025 में, SSP नें क्या कहा.. जानिये
    Next Article ब्राउन शुगर सप्लायर गांधी समेत चार गिरफ्तार, सिटी एसपी ने किया खुलासा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    Latest Posts

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.