Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीएम हेमंत सोरेन ने किया स्पष्ट लॉकडाउन 2 में नहीं मिलेगी रियायत, हिंदपीढ़ी होगा सीआरपीएफ के हवाले
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन ने किया स्पष्ट लॉकडाउन 2 में नहीं मिलेगी रियायत, हिंदपीढ़ी होगा सीआरपीएफ के हवाले

    Team JoharBy Team JoharApril 27, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को साफ शब्दों में कहा कि उनकी सरकार लॉकडाउन को लेकर केंद्र की रियायत पर अमल करने नहीं जा रही है। सोरेन ने स्पष्ट किया कि राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में 2 दिन पहले केंद्र सरकार ने लॉकडाउन टू के दौरान जिन रियासतों की बात कही है उसे झारखंड में लागू करना संभव नहीं है, साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदपीढ़ी राज्य के सबसे बड़े हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है। ऐसे में राज्य में कोरोना वायरस के जितने भी मामले आ रहे हैं इसका कहीं ना कहीं संबंध हिंदपीढ़ी इलाके से है।

    • हिंदपीढ़ी होगा सीआरपीएफ के हवाले

    मुख्यमंत्री ने कहा कि लाख कोशिशों के बावजूद लोग वहां से बाहर निकल जा रहे हैं। इसलिए सरकार ने यह तय किया है कि पूरा हिंदपीढ़ी इलाका सीआरपीएफ की निगरानी में रहेगा। वहां आवाजाही पर पूरी तरह से रोक होगी, साथ ही रांची जिले की सीमाएं हर तरफ से सील कर दी जाएंगी, जिले में नियमानुसार गाड़ियों की आवाजाही होगी

    • केंद्र का दिशा निर्देश होगा फॉलो

    हेमंत सोरेन ने कहा कि जिन क्षेत्रों में संक्रमण नहीं हुआ है वहां संदिग्ध और संभावित लोगों की टेस्टिंग की जाएगी, वहीं 3 मई के बाद लॉकडाउन कंटिन्यू किया जाए या नहीं इसको लेकर केंद्र सरकार का जो भी दिशा निर्देश होगा उसे फॉलो किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पोस्ट लॉकडाउन के हालातों पर सोमवार को चर्चा की है।

    • घबराने की जरूरत नहीं

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री का इशारा आर्थिक सुधारों की तरफ था, ऐसे में झारखंड के किसानों की आमदनी बढ़ाने और गरीबों के आर्थिक स्थिति सुधारने को लेकर किए जाने वाले हर प्रयास में झारखंड सरकार केंद्र के साथ खड़ा रहेगा। वहीं कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, अधिक से अधिक कोरोना संक्रमित लोगों को ढूंढने के लिए ज्यादा से ज्यादा जांच हो रही है। उन्होंने कहा कि अभी बहुत उत्साहित होने की जरूरत नहीं है, लेकिन राज्य सरकार अपने कार्यों से संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की चिंता है कि राज्य के हर कोरोना संक्रमित व्यक्ति की पहचान की जाए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि राज्य के सभी निवासियों की जांच हो सके।

    #Online news Jhakrhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCovid 19 : रांची में फिर मिला 8 और कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ संख्या 91
    Next Article रांची के हिंदपीढ़ी से 2, इटकी से 3 और बेड़ो से 2 और मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में बढ़कर आंकड़ा हुआ 98

    Related Posts

    क्राइम

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026
    Latest Posts

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.