Ramgarh : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस साल भी अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे और वहां आयोजित ‘बाहा पर्व’ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ दो दिवसीय दौरे पर नेमरा आए, जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर त्योहार की धूमधाम में भाग लिया।
जाहेर थान में पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने गांव के जाहेर थान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की। पूजा कार्य गांव के नाइके बाबा चैतन टुडू और कुडम नाइके बाबा छोटू बेसरा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

ग्रामीणों ने किया उत्साहपूर्ण स्वागत
सीएम हेमंत सोरेन के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बन गया। नेमरा और आस-पास के क्षेत्रों के लोग ढोल-नगाड़ा और मांदर बजाते हुए उन्हें जाहेर थान तक लेकर गए। मुख्यमंत्री ने खुद भी मांदर बजाकर ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया।

सपरिवार शामिल हुए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से हाथ मिलाया, उनकी बातें सुनी और सभी को ‘बाहा पर्व’ की हार्दिक शुभकामनाएं दी। दो दिवसीय दौरे के दौरान सीएम ने पर्व की परंपराओं और रीति-रिवाजों का अनुभव किया और ग्रामीणों के साथ खुशी साझा की।


Also Read : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने चंपाई सोरेन के पोते को दी श्रद्धांजलि, जताया शोक
Also Read : JMM का BJP पर हमला, विनोद पांडेय बोले- भाजपा ने की नीतीश कुमार की ‘राजनीतिक ह’त्या’


