Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Aug, 2025 ♦ 10:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नागरिकता संशोधन कानून से पूरी हुई महात्मा गांधी की इच्छा : कोविंद
    जोहार ब्रेकिंग

    नागरिकता संशोधन कानून से पूरी हुई महात्मा गांधी की इच्छा : कोविंद

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नयी दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज जाेर देकर कहा कि इससे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और राष्ट्र निर्माताओं की इच्छा पूरी हुई है।

    संसद के बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को श्री कोविंद ने दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में अपने अभिभाषण में कहा कि विभाजन के बाद बने माहौल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था “पाकिस्तान के हिंदू और सिख, जो वहां नहीं रहना चाहते, वे भारत आ सकते हैं। उन्हें सामान्य जीवन मुहैया कराना भारत सरकार का कर्तव्य है।” उन्होंने कहा ,“

    मुझे प्रसन्नता है कि संसद के दोनों सदनों द्वारा नागरिकता संशोधन कानून बनाकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की इच्छा को पूरा किया गया है।”

    राष्ट्रपति ने कहा कि पूज्य बापू के इस विचार का समर्थन करते हुए, समय-समय पर अनेक राष्ट्रीय नेताओं और राजनीतिक दलों ने भी इसे आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा, “ हमारे राष्ट्र निर्माताओं की उस इच्छा का सम्मान करना, हमारा दायित्व है। ”

    नागरिकता संशोधन कानून के बाद इस बारे में विभिन्न रिपोर्टों के मद्देनजर स्थिति स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि वह साफ शब्दों में कर रहे हैं कि भारत में आस्था रखने वाले और भारत की नागरिकता लेने के इच्छुक दुनिया के सभी पंथों के व्यक्तियों के लिए जो प्रक्रियाएं पहले थीं, वे आज भी वैसी ही हैं।

    श्री कोविंद ने कहा कि सभी इस बात के साक्षी हैं रहे हैं कि समय के साथ पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर होने वाला अत्याचार बढा है। हाल ही में ननकाना साहिब में जो हुआ उसे सभी ने देखा है। उन्होंने कहा , “हम सभी का यह दायित्व है कि पाकिस्तान में हो रहे अत्याचार से पूरा विश्व परिचित हो।” पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार की निंदा करते हुए उन्होंने विश्व समुदाय से इसका संज्ञान लेने और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : साढ़े तीन साल की बच्ची से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म
    Next Article जम्मू-कश्मीर: सीआरपीएफ पोस्ट पर हमला, तीन आतंकी ढेर

    Related Posts

    झारखंड

    यूपी में ए’नकाउंटर, मारा गया झारखंड का कुख्यात अपराधी आशीष, AK-47 और पिस्टल बरामद

    August 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : रांची समेत 6 ठिकानों पर ED की रेड

    August 7, 2025
    कोडरमा

    शादी का झांसा देकर नाबालिग को बना डाला कुंवारी मां, आरोपी फरार

    August 6, 2025
    Latest Posts

    IIM रांची ने मिड टर्म परीक्षाएं की खत्म, अब ‘AI प्रोजेक्ट’ से होगा मूल्यांकन

    August 7, 2025

    निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर बाइक सवार युवक पर गो’लीबारी, लूटपाट के बाद बदमाश फरार

    August 7, 2025

    लोटापहाड़ स्टेशन के पास 9 से 25 अगस्त तक लाइन ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द

    August 7, 2025

    पटना में गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का कहर, 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित

    August 7, 2025

    ट्रंप ने दिए संकेत, भारत पर और प्रतिबंध लग सकते हैं

    August 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.