Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 1:11 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पांच लाख की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को सीआईडी ने देवघर से किया गिरफ्तार
    झारखंड

    पांच लाख की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को सीआईडी ने देवघर से किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने पांच लाख रुपये साइबर ठगी मामले में राहुल मंडल( 22) को गिरफ्तार किया है। वह देवघर जिले के कोरियाडीह गांव का रहने वाला है। इसके पास से दो मोबाइल, एक एटीएम कार्ड और पांच सिम कार्ड बरामद किया गया है। साइबर थाना डीएसपी नेहा बाला ने सोमवार को बताया कि बीते 20 दिसंबर 2021 को हरमू हाउसिंग कॉलोनी निवासी प्रभात कुमार गुप्ता ने रांची साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि गूगल सर्च पर एसबीआई कस्टमर केयर का फर्जी नंबर डालकर एटीएम कार्ड बंद करवाने के नाम पर स्क्रीन शेयरिंग एप्लीकेशन एनीडेस्क एप के माध्यम से डाउनलोड करवा कर साइबर अपराधी ने पांच लाख रुपये की ठगी कर ली।

    डीएसपी ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में अपराधी की संलिप्तता के बिंदु पर छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को देवघर जिला से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी के पास से घटना से संबंधित सामानों को बरामद किया गया है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी के खिलाफ देवघर जिले में भी फर्जी बैंक का अधिकारी बनकर ठगी करने का मामला दर्ज है। उस मामले में देवघर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में साइबर अपराधी वर्तमान में जमानत पर था।

    Cid cyber crime Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार ने राज्य के 5 जिलों के लिए 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की अधिसूचना जारी की, कांग्रेस ने इसे उत्साहवर्द्धक कदम बताया
    Next Article दफ्तरों में आधे कर्मचारी आयें और ‘वर्क फ्रॉम होम’ को बढ़ावा दें : योगी

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.