Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चाउमिन दुकानदार गोलीकांड का खुलासा : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की थी पति की ह’त्या की प्लानिंग
    जोहार ब्रेकिंग

    चाउमिन दुकानदार गोलीकांड का खुलासा : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की थी पति की ह’त्या की प्लानिंग

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 14, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चाउमिन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : सिल्ली थाना क्षेत्र में चाउमिन दुकान संचालक हराधन महतो को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले का रांची पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज कांड में घायल की पत्नी गंगा देवी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार लोगों में पीड़िती हराधन महतो की पत्नी गंगा देवी, कंचन महतो, सुनील चन्द्र महतो और तारकेश्वर महतो उर्फ सोनू शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की है।

    घटना 7 जनवरी 2026 की है। सिल्ली थाना क्षेत्र में हराधन महतो अपनी चाउमिन की दुकान पर मौजूद थे, तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिल्ली डीसीपी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने घायल की पत्नी गंगा देवी से पूछताछ की, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

    पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गंगा देवी का कंचन महतो नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी प्रेम संबंध के चलते पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। कंचन महतो ने तमाड़ निवासी सुनील और तारकेश्वर महतो के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। जांच में यह भी सामने आया कि हराधन महतो की हत्या के लिए चार लाख रुपये में सुपारी तय की गई थी। घटना के दिन गंगा देवी ने ही अपने पति की गतिविधियों और दुकान पर मौजूदगी की जानकारी आरोपियों को दी थी, जिसके बाद अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

    Also Read : राहुल दुबे गैंग के 6 गुर्गे चढ़े रामगढ़ पुलिस के हत्थे, कोयला कारोबारी के घर बरसाई थी गोलियां

    Chowmein vendor shooting case solved: Wife planned husband's murder with her lover. चाउमिन दुकानदार गोलीकांड का खुलासा : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या की प्लानिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवैश्विक मंच पर झारखंड, निवेश और विकास की अगली कहानी लिखने को तैयार
    Next Article 12 साल की बच्ची के अपहरण की खबर झूठी, पुलिस जांच में खुलासा

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.