Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Sep, 2025 ♦ 7:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर : जसीडीह में बालूघाट पर चौकीदार की सिर में गोली मारकर हत्या
    झारखंड

    देवघर : जसीडीह में बालूघाट पर चौकीदार की सिर में गोली मारकर हत्या

    Team JoharBy Team JoharApril 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जसीडीह (देवघर)। जसीडीह थाना क्षेत्र के बंका डढ़वा नदी बालू घाट पर बदमाशों ने चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने 52 वर्षीय सिंघेश्वर मिर्धा की सिर में गोली मारी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है।

    जानकारी के अनुसार, जसीडीह थाना में कार्यरत चौकीदार सिंघेश्वर मिर्धा को बंका बालू घाट से अवैध बालू उठाव के रोकथाम के लिए लगाया गया था। इस बालू घाट की नीलामी नहीं हुई है और यहां से ट्रैक्टर से बालू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से बालू का उठाव किया जाता है।

    मृतक की पत्नी देवंती देवी ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे छबेलबदिया गांव निवासी सदानंद राउत ने सिंघेश्वर को फोन किया था। उसने कहा था कि घर में खीर बना है और वह खाने के लिए आए। वहां जाने की बात कहकर सिंघेश्वर घर से निकला था लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं आया।

    बताया जाता है कि वह ज्यादातर समय बालू घाट पर ही रहता था। चौकीदार शाम छह बजे वह हर दिन घर आता था। घर में चाय, नाश्ता और खाना खाकर वह फिर से रात को घाट चला जाता था। शु्क्रवार की रात वह घर नहीं आया तो घर वालों ने उसका पता लगाने का प्रयास किया। रात को आठ बजे के बाद से उसका मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा था।

    इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने सुबह बालू घाट पर उसका शव देखा। उसके बाद घर वालों और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर एसपी सुभाष चंद्र जाट, एसडीपीओ पवन कुमार, प्रभारी थाना प्रभारी अविनाश कुमार आदि ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक खोखा बरामद किया है। हालांकि, मोबाइल नहीं मिला है और गायब मोबाइल का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

    परिजनों का आरोप है कि चार-पांच ट्रैक्टर चालकों ने पहले सिंघेश्वर को अवैध रूप से बालू उठाव को लेकर प्रलोभन दिया था। वह उनकी बात नहीं माना तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। उसने इसकी सूचना थाना के वरीय अधिकारियों को भी दी थी।

    आरोप है कि छबेबदिया गांव निवासी सदानंद राउत, बंका गांव निवासी बछडू सिंह, बोढनिया गांव निवासी विशेश्वर यादव, महेन्द्र यादव व अन्य ने साजिश के तहत उसकी गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब पांच बजे सदानंद उसके घर पर आया था, उसने पूछा कि सिंघेश्वर कहां है।

    जानकारी हो कि जिस जगह पर घटना को अंजाम दिय गया है वह बिहार की सीमा से सटा हुआ है। पुलिस मामले से जुड़े सभी बिंदुओं की गहन जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

    मृतक का शव शनिवार सुबह बालू घाट से बरामद किया गया है। शव की हालत को देखने से लगता है कि उसकी हत्या देर रात को की गई है क्योंकि वहां गिरा हुआ खून जम चुका है और मृतक का शरीर अकड़ गया है। सुबह लोग शौच करने आए तो शव को देखा और उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

    इस घटना से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जाता है कि सिंघेश्वर की सात बेटी और एक बेटा है। अभी सिर्फ दो बेटी की ही शादी हुई है। अभी पांच बेटी और एक बेटे की शादी होनी है। उसके परिवार का पूरा खर्च उसकी कमाई पर निर्भर था।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपिपरवार : छात्र के माथे से टीका मिटवाने पर बवाल, आक्रोशित विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ता ने स्कूल में किया हंगामा
    Next Article सीबीआई ने भेजा पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को नोटिस, कांग्रेस ने कसा तंज

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जुगसलाई से नाबालिग लड़की का अपहरण, पुलिस ने दर्ज की FIR…

    September 4, 2025
    जामताड़ा

    पत्नी से मामूली झगड़े के बाद पति ने खाया जहर, इलाज के लिए पहुंचा अस्पताल

    September 4, 2025
    झारखंड

    गिरिडीह में मिलाद उन नबी त्योहार के अवसर पर फ्लैग मार्च…

    September 4, 2025
    Latest Posts

    जुगसलाई से नाबालिग लड़की का अपहरण, पुलिस ने दर्ज की FIR…

    September 4, 2025

    पत्नी से मामूली झगड़े के बाद पति ने खाया जहर, इलाज के लिए पहुंचा अस्पताल

    September 4, 2025

    गिरिडीह में मिलाद उन नबी त्योहार के अवसर पर फ्लैग मार्च…

    September 4, 2025

    पहाड़िया समाज ने धूमधाम से मनाया करमा पर्व, समाज की समृद्ध संस्कृति को किया प्रदर्शित…

    September 4, 2025

    मानसिक अवसाद से जूझ रहे रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध मौत, परिवार में मचा कोहराम

    September 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.