Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राजमहल अनुमंडल अस्पताल का CHO 500 रुपया में फर्जी कोविड सर्टिफिकेट देता पकड़ाया, कार्रवाई करने का निर्देश जारी
    झारखंड

    राजमहल अनुमंडल अस्पताल का CHO 500 रुपया में फर्जी कोविड सर्टिफिकेट देता पकड़ाया, कार्रवाई करने का निर्देश जारी

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंजः राजमहल अनुमंडल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का सर्टिफिकेट फर्जी तरीके से देने का मामला सामने आया है. अस्पताल में सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ वर्कर) के पद पर कार्यरत कृपाल मीड़ा पर 500 रुपया लेकर फर्जी तरीके से कोरोना वैक्सीन का सर्टिफिकेट देने का मामला उजागर हुआ है.

    एक तरफ कोरोना से निपटने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है तो दूसरी तरफ कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट का अवैध खेल चल रहा है. अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए कई लोग बिना जांच के कोरोना वैक्सीन का सर्टिफिकेट मांग रहे हैं. आलम ऐसा है कि पैसा लेकर फर्जी तरीके से सर्टिफिकेट भी दिया जा रहा है. पूरा मामला सामने आया है साहिबगंज के राजमहल अनुमंडल अस्पताल में.

    अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की ओर से फर्जी तरीके से कोविड का सर्टिफिकेट धड़ल्ले से दिया जा रहा है. मामला तब उजागर हुआ जब राजमहल अनुमंडल अस्पताल के CHO ने रंगेहाथों 500 रुपया लेने का वीडियो और फोन पर पैसा मांगने का ऑडियो क्लिप सामने आया, उसने इस मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है. उसने ये भी स्वीकार किया कि कॉल के जरिए उसने सर्टिफिकेट देने के बदले पैसा लेने की बात कही थी.

    ऑडियो क्लिप में एक आदमी की ओर से अस्पताल के सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता कृपाल मीड़ा से बातचीत में यह पूछ रहा है कि 60 मजदूर मुंबई जाना चाहते हैं, उनको तत्काल कोरोना वैक्सीन का सर्टिफिकेट चाहिए. दोनों की बातचीत में मांगीलाल चौधरी और कासिम का नाम आया है, जो मजदूर बाहर जाने वाले को फर्जी तरीके से कम समय में पैसे लेकर सर्टिफिकेट देने का बातचीत हुई है.

    इस मामले में साहिबगंज उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि इस मामले को लेकर वो काफी गंभीर हैं. राजमहल अनुमंडल अस्पताल के एमओआईसी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है और जांच में सही पाया गया है. उपायुक्त ने बताया कि राजमहल एसडीओ, डीएसपी और सिविल सर्जन को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति दोषी हैं उनको सामने लाया जाए और उन पर एफआईआर दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है.

    बांग्लादेसी घुसपैठ को प्रमाण-पत्र देने का अंदेशा

    राजमहल अनुमंडल क्षेत्र बांग्लादेसी घुसपैठियों को लेकर हमेशा चर्चा में रहा है. ऐसे में 60 मजदूरों को फर्जी तरीके से कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट दिए जाने का मामला भी शक के दायरे में आ सकता है. क्योंकि एक साथ 60 से अधिक मजदूर का बाहर जाना सिर्फ बांग्लादेसी ही कमाने के लिए जाते हैं. अगर इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए तो ऐसा हो सकता है कि एक बड़ा और देशद्रोह का भी मामला सामने आ सकता है.

    राजमहल अनुमंडल क्षेत्र में बांग्लादेसी घुसपैठ को लेकर भाजपा शुरू से विरोध करती आ रही है. राजमल विधायक अनंत ओझा ने विधानसभा सत्र में कई बार आवाज भी उठाई है. दरअसल बांग्लादेसी घुसपैठिए राजमहल में गलत तरीके से बस चुके हैं, वो यहां के कर्मचारी को प्रलोभन देकर राशन कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवा चुके हैं और तो और वोटर लिस्ट में भी नाम चढ़वा चुके हैं. वो जो चाहते हैं यहां के सरकारी कर्मचारी को प्रलोभन देकर अपना काम निकालते रहते हैं.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरवि हत्याकांड से उठा पर्दा : बकाया पैसा मांगने पर हुआ था कत्ल, शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बंधवाई राखी, राज्यवासियों को दी रक्षाबंधन और पूर्णिमा की शुभकामनाएं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.