Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Jun, 2025 ♦ 1:18 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान, LJP ने किया बड़ा ऐलान
    ट्रेंडिंग

    बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान, LJP ने किया बड़ा ऐलान

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJune 1, 2025Updated:June 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar : बिहार की राजनीति में हलचल एक बार फिर तेज हो गई है. जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं. इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एक अहम फैसला लिया है जो राज्य की सियासत को नई दिशा दे सकता है.

    पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में तय किया गया कि लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान खुद आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. यानी अब चिराग सिर्फ प्रचार नहीं करेंगे, बल्कि सीधे मैदान में उतरकर जनता से वोट भी मांगेंगे.

    LJP (RV) का बड़ा फैसला, चिराग पासवान लड़ेंगे चुनाव pic.twitter.com/c2WE8rFcXS

    — News18 Bihar (@News18Bihar) June 1, 2025

    कार्यकर्ताओं में बढ़ेगा जोश

    इस फैसले से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है. माना जा रहा है कि चिराग का चुनाव लड़ना लोजपा (रामविलास) के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है. खुद चिराग ने हाल ही में यह संकेत दिया था कि वह बिहार की राजनीति में और ज्यादा सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं.

    कौन सी सीट से लड़ेंगे चुनाव?

    हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि चिराग पासवान किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन पार्टी की रणनीति यही है कि वह किसी बड़ी और महत्वपूर्ण सीट से मैदान में उतरें. इससे जनता तक उनकी ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ सोच को सीधे पहुंचाया जा सकेगा.

    NDA को मिल सकती है मजबूती

    सूत्रों की मानें तो चिराग पासवान के चुनाव लड़ने से बिहार में एनडीए गठबंधन को मजबूती मिल सकती है. उनकी युवा छवि, तेज़ तर्रार बयानबाज़ी और साफ सोच उन्हें बिहार की नई पीढ़ी के बीच लोकप्रिय बनाती है.

    चिराग पासवान का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ना ना सिर्फ लोजपा (रामविलास) के लिए अहम है, बल्कि पूरे राज्य की राजनीति में हलचल मचा सकता है. अब देखना यह होगा कि वह किस सीट से चुनाव लड़ते हैं और उनका मुकाबला किससे होता है.

    जब नेता पूरे बिहार का है, तो सीट का दायरा क्यों सीमित हो ?

    कार्यकर्ताओं की यह भी भावना है कि इस बार @iChiragPaswan जी बिहार विधानसभा के चुनाव में किसी आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि एक सामान्य सीट से चुनाव लड़ें – चिराग पासवान अब सिर्फ़ एक समुदाय की नहीं, पूरे बिहार की उम्मीद हैं।

    — Arun Bharti (@ArunBhartiLJP) June 1, 2025

     

    Also Read : पूर्णिया में बड़े भाई ने छोटे भाई की ह’त्या कर, श’व जेल चौक के पास फेंका

    Also Read :  रांची के इस इलाके में आदिवासी युवती से गैं’गरे’प

    Also Read :  तेजप्रताप यादव का भावुक पोस्ट , बोले – मम्मी-पापा ही मेरी दुनिया हैं

    Alliance Politics assembly elections Bihar Bihar Assembly Bihar Elections 2025 Bihar Politics Bjp Chirag Paswan Election Preparation Election Strategy Jdu LJP (Ram Vilas) Lok Janshakti Party new strategy Political Buzz political decision political direction political parties Rjd state politics गठबंधन राजनीति चिराग पासवान चुनाव तैयारी चुनाव रणनीति जदयू नई रणनीति बिहार बिहार चुनाव 2025 बिहार राजनीति बिहार विधानसभा भाजपा राजद राजनीतिक दल राजनीतिक हलचल राज्य राजनीति लोक जनशक्ति पार्टी लोजपा (रामविलास) विधानसभा चुनाव सियासी दिशा सियासी फैसला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो भाइयों की मौ’त, तीसरा गंभीर
    Next Article IPL 2025: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स में फाइनल के लिए आज भिड़ंत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    DGP से DIG नौशाद आलम ने की मुलाकात, मिले कई निर्देश

    June 2, 2025
    जामताड़ा

    कैंसर से जूझ रहे युवक की मौ’त, डॉ. इरफ़ान अंसारी ने परिजनों को बंधाया ढाढस

    June 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    TSPC को तगड़ा झटका, हथियार के साथ दो एक्टिव मेंबर गिरफ्तार

    June 2, 2025
    Latest Posts

    जामताड़ा में अतिक्रमण हटाने पर फूटा लोगों का गुस्सा, टावर चौक पर लगाया घंटो जाम

    June 2, 2025

    गांव की एक साधारण महिला, जिसने अपनी मेहनत से रच दी आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा

    June 2, 2025

    सुनसान रास्ते पर एजेंट के की थी लूटपाट, पुलिस ने चार को दबोचा

    June 2, 2025

    DGP से DIG नौशाद आलम ने की मुलाकात, मिले कई निर्देश

    June 2, 2025

    झारखंड को फिर मिलेंगी सरकारी बसों की सुविधा, बिहार शरीफ से रांची के लिए आई नये बसें…

    June 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.