Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 May, 2026 ♦ 7:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जान जोखिम में डाल बच्चे जा रहे स्कूल, देखिए लोहरा गांव का हाल
    झारखंड

    जान जोखिम में डाल बच्चे जा रहे स्कूल, देखिए लोहरा गांव का हाल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2023Updated:September 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबागः इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या होगा कि आजादी के कई वर्षों बाद भी बच्चों को आज भी शिक्षा पाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालना पड़ रहा है. ये तस्वीर दूसरे राज्य या देश की नहीं बल्कि झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड के लोहरा गांव की है. इस तस्वीर में साफ तौर पर दिखायी दे रहा है कि बच्चे किस तरह से उफनती नदी को पार कर स्कूल जा रही हैं. लोहरा गांव चतरा जिले के कोयलांचल नगरी टंडवा के निकट पड़ता है.

    इतना ही नहीं,यहां के लोगों को इलाज के लिये भी कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इन सब बातों से न तो सरकार को कोई फिक्र है और न ही स्थानीय प्रशासन को. देश व राज्य को अरबों रुपए का जिस जिले से राजस्व संग्रहण हो रहा हो तथा डीएमएफटी मद में भी हजारों करोड़ का कोष संग्रहण हो रहा हो उस जिले की यह हालत है.

    क्या कहते हैं शिक्षक

    आपको बता दें हजारीबाग जिला अंतर्गत केरेडारी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 20 किमी उत्तर-पूर्व में बसा सुदूरवर्ती लोहरा नामक गांव जहां बहुतायत आदिवासी परिवार के लोग रहते हैं. जानकारी देते हुए चतरा जिला स्थित टंडवा प्रखंड के हेसातु विद्यालय के (राजकीय सम्मान प्राप्त) शिक्षक बिनेश्वर महतो बताते हैं कि लोहरा गांव में मिडिल स्कूल से शिक्षा पाने बाद आगे की पढ़ाई के लालायित विद्यार्थियों का संघर्ष शुरू हो जाता है. वे लोहरा गांव से करीब 5 किमी की दूरी तय कर उनके विद्यालय में सभी पढ़ने के लिये आते हैं. इसी दौरान रास्ते में पड़ने वाले लोहरा नदी से बरसात के दिनों में उन्हें सर्वाधिक विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है.

    बारिश होने पर बच्चे काफी दिनों तक अनुपस्थित रहते हैं

    आगे शिक्षक श्री महतो बताते हैं कि बरसात के दिनों लगातार बारिश होने पर बच्चे विद्यालय में लंबे दिनों तक जहां अनुपस्थित रहते हैं. वहीं, अगर दुर्भाग्यवश बारिश स्कूल आने के बाद जब हो जाये तब हेसातु गांव में हीं या तो शरण लेते हैं या फिर ज्यादातर लोग जोखिम तक उठा लेते हैं. ऐसे में वर्षों से विकास की बाट जोह रहा लोहरा नदी पर पुल और सड़क का निर्माण अगर हो जाय तो आदिवासी बहुल गांव के विद्यार्थियों समेत स्थानीय निवासियों के विकास में काफ़ी सहायक सिद्ध होगा.

    केरेडारी जान जोखिम जोहार लाइव लोहरा गांव स्कूल हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओपी प्रभारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेगा भाकपा माले
    Next Article महिला आरक्षण बिल केवल चुनावी जुमला, इसमें संशोधन की जरूरत : शादाफ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में खिला कमल, पीएम मोदी बोले- जनशक्ति की ऐतिहासिक जीत

    May 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग कोषागार घोटाला में CID की कार्रवाई तेज, SIT ने एक और आरोपी दबोचा

    May 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    2 दर्जन से ज्यादा मामलों में वांटेड TSPC का सब जोनल कमांडर अरविंद जी गिरफ्तार, हथियार और गोलियां जब्त

    May 4, 2026
    Latest Posts

    बंगाल में खिला कमल, पीएम मोदी बोले- जनशक्ति की ऐतिहासिक जीत

    May 4, 2026

    हजारीबाग कोषागार घोटाला में CID की कार्रवाई तेज, SIT ने एक और आरोपी दबोचा

    May 4, 2026

    2 दर्जन से ज्यादा मामलों में वांटेड TSPC का सब जोनल कमांडर अरविंद जी गिरफ्तार, हथियार और गोलियां जब्त

    May 4, 2026

    उग्रवादी हमले के बाद एक्शन मोड में खूंटी पुलिस, एसपी ने ठेकेदारों को दिया सुरक्षा का भरोसा

    May 4, 2026

    रांची में 5 से 11 मई तक श्री शिव महापुराण कथा, प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा

    May 4, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.