Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सभी जिलों के डीसी को दिया निर्देश, म्यूटेशन के आवेदनों का तेजी से करें निबटारा
    झारखंड

    मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सभी जिलों के डीसी को दिया निर्देश, म्यूटेशन के आवेदनों का तेजी से करें निबटारा

    Team JoharBy Team JoharJuly 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। राजधानी सहित राज्यभर में 46803 म्यूटेशन के मामले पेंडिंग हैं। इनमें बिना ऑब्जेक्शन के भी हजारों आवेदनों को 30 दिनों से अधिक समय से पेंडिंग रखा गया है। इसको लेकर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सभी जिलों के डीसी को निर्देश दिया कि म्यूटेशन के आवेदनों का निबटारा तेजी से करें। इसके अलावा मुख्य सचिव ने खतियानी रैयत के उत्तराधिकारियों के बीच आपसी बंटवारा के आधार पर दाखिल-खारिज के लिए प्राप्त आवेदन के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाने कहा।

    इस संबंध में सभी जिलों के डीसी को लिखे पत्र में कहा गया है कि अपने-अपने जिलों के लिए माइक्रोप्लान तैयार करें। उसे एक सप्ताह के अंदर उपलबध कराएं। इसके अलावा जून-जुलाई माह 2022 तक सारे म्यूटेशन के पेंडिंग आवेदनों का निपटारा करने का निर्देश मुख्य सचिव ने दिया है।

    झारखंड में अभी तक 617191 म्यूटेशन के आवेदन रिजेक्ट किए जा चुके हैं. राज्य के लगभग सभी जिलों में अंचलाधिकारियों ने खूब आवेदन रिजेक्ट किए हैं। इसको लेकर मुख्य सचिव ने कहा है कि अधिकतर जिलों में म्यूटेशन आवेदन रिजेक्ट करने के केस की संख्या बहुत अधिक है। इससे ऐसा प्रतित होता है कि लंबित मामलों की संख्या कम करने के लिए किया गया है।

    मुख्य सचिव ने सभी डीसी को निर्देश दिया है कि जांच के बाद पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही म्यूटेशन के आवेदन रिजेक्ट किए जाने चाहिए. मालूम हो कि कई बार सही आवेदन को भी रिजेक्ट कर दिए जाने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीओ के रिजेक्ट करने के बाद डीसीएलआर के यहां मामला ले जाना पड़ता है। इसमें बेकार में काफी समय व पैसे की भी बर्बादी होती है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : भारी मात्रा में शराब की बड़ी खेप जब्त, 4 अपराधी गिरफ्तार
    Next Article 4 जुलाई को मांडर विधानसभा से नव निर्वाचित शिल्पी नेहा तिर्की लेंगी शपथ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    Latest Posts

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.