Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री सोरेन ने अपनी संपत्तियों का ब्योरा ED को दिया, ईडी ने पिछले महीने पूछताछ के लिए बुलाया था
    झारखंड

    मुख्यमंत्री सोरेन ने अपनी संपत्तियों का ब्योरा ED को दिया, ईडी ने पिछले महीने पूछताछ के लिए बुलाया था

    Team JoharBy Team JoharDecember 28, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी को अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है. साहिबगंज जिलेमें अवैध खनन के जरिए एक हजार करोड़ से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने बीते 17 नवंबर को हेमंत सोरेन से पूछताछ की थी. इसी दौरान उनसे उनकी संपत्ति का ब्योरा मांगा गया था.

    सीएम सोरेन ने ईडी को जो ब्योरा सौंपा है, उसका तफसील अभी सामने नहीं आ पाया है. बताया जा रहा हैकि उनकी चुनावी हलफना मे दर्ज संपत्तियों और उसके बाद दो साल के इनकम टैक्स रिटर्न के आधार पर संपत्ति के बारे में ईडी को बताया है. माना जा रहा है कि ईडी ने भी अपने विभिन्न स्रोतों और जांच के दौरान कई संपत्ति की जानकारी जुटाई है. सोरेन की ओर से सौंपे गए ब्योरे के आधार पर इनका क्रॉस वेरिफिकेशन किया जाएगा.

    बता दें कि अवैध खनन की जांच कर रही ईडी ने सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश और बच्चू यादव के खिलाफ विशेष पीएमएलए कोर्ट में जो चार्जशीट दाखिल किया था, उसमें दावा किया गया है कि पावर प्रेम प्रकाश ने कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल और साहिबगंज निवासी झामुमो नेता पंकज मिश्रा के साथ मिलकर मनी लांड्रिंग की है. चार्जशीट में यह भी दावा किया गया है कि इन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संरक्षण मिलता रहा है.

    इसी के आधार पर ईडी ने उनसे बीते 17 नवंबर को पूछताछ की थी. ईडी ने उनसे पूछा था कि साहिबगंज में पंकज मिश्रा के संरक्षण में चल रहे अवैध खनन के रैकेट के बारे में उन्हें जानकारी थी या नहीं? इस बारे में उन तक कोई शिकायत पहुंची या नहीं और अगर पहुंची तो उन्होंने कोई कार्रवाई की या नहीं? मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश और कारोबारी अमित अग्रवाल से रिश्तों के बारे में भी हेमंत सोरेन से सवाल किए गए थे। अवैध खनन के मामलों में छापेमारी के दौरान ईडी नेजो साक्ष्य जुटाए हैं, उनके आधार पर भी सीएम से कई जानकारियां मांगी गई थीं।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक घंटे के अंदर भूकंप के दो झटकों से थर्राया नेपाल, 4.7 और 5.3 रही तीव्रता
    Next Article रामगढ़: शिवनारायण कुशवाहा हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और बेटा ही निकला हत्यारा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    क्राइम

    झारखंड: प्रकाश कुमार सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला हाईकोर्ट ने किया निरस्त

    August 12, 2026
    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट, देश का एक मात्र नक्सल प्रभावित जिला चाईबासा अब नक्सलियों से मुक्त

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों के आंदोलन पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कहा CBI की मांग कर शिक्षा माफिया को बचाना चाहती है भाजपा

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: रेलवे का खजाना भरता है झारखंड, पर हिसाब मांगने पर गोल कर गई सरकार

    August 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026

    झारखंड: प्रकाश कुमार सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला हाईकोर्ट ने किया निरस्त

    August 12, 2026

    JOHAR LIVE BIG BREAKING केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट, देश का एक मात्र नक्सल प्रभावित जिला चाईबासा अब नक्सलियों से मुक्त

    August 12, 2026

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.